फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Train operations on Gonda-Lucknow track affected due to signal failure

Gonda News: सिग्नल फेल होने से गोंडा-लखनऊ ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित

Thu, 22 May 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 22 May 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Train operations on Gonda-Lucknow track affected due to signal failure
गोंडा/बहराइच। गोंडा-लखनऊ रेल मार्ग पर बहराइच के जरवल रोड के पास बृहस्पतिवार को रेलवे ट्रैक से चिंगारी निकलने के कारण सिग्नल फेल हो गया। इससे रात आठ बजे से ऑफ साइड की ट्रेनों का संचालन ठप हो गया।
विज्ञापन

गोरखपुर से लखनऊ जाने वाली ट्रेनों को चौकाघाट से लेकर लखपतनगर स्टेशन तक रोकना पड़ा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जरवल रोड स्टेशन मास्टर अभिषेक यादव ने बताया कि टेक्निकल टीम ने किसी तरह रात 10 बजे संचालन बहाल कराया। करीब 2.30 घंटे तक ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम को सिग्नल फेल होने की जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम को दी गई। इसके बाद गोरखपुर से लखनऊ जा रही ट्रेनों का संचालन अचानक रोक दिया गया। वैशाली एक्सप्रेस को गोंडा, गोरखधाम, जम्मूतवी व सत्याग्रह एक्सप्रेस को करैनलगंज, कुशीनगर एक्सप्रेस को बरुआचक, अवध एक्सप्रेस को लखपतनगर, सप्तक्रांति सुपरफास्ट को मोतीगंज, बिहार संपर्क क्रांति चौकाघाट, बाघ एक्सप्रेस को मनकापुर में रोकना पड़ा। गोंडा के वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक आरएस मीना ने बताया कि सिग्नल में खराबी के कारण रेल यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article