{"_id":"62e5727714b4e7453e45e7d9","slug":"train-mankapur-gonda-news-lko641925683","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के लिए मनकापुर से चलेंगी तीन जोड़ी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के लिए मनकापुर से चलेंगी तीन जोड़ी ट्रेनें
विज्ञापन
फोटो-2-गोंडा का मनकापुर रेलवे स्टेशन। -संवाद
- फोटो : GONDA
गोंडा। रामनगरी अयोध्या की यात्रा अब जिले के लोगों के लिए आसान होगी। मनकापुर से अयोध्या तक तीन ट्रेनों का संचालन शुरू होने जा रहा है। 10 अगस्त से तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। ये ट्रेनें 20 मार्च 2022 को बंद हो गईं थीं। पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू होने लोगों को राहत मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने सांसद की पहल पर ट्रेनों के संचालन की स्वीकृति दे दी है। मनकापुर स्टेशन अधीक्षक प्रभाकर पांडेय ने बताया कि अभी तक अधिकृत सूचना नहीं मिली है।
भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने कोरोना कॉल से बंद चल रही मनकापुर से अयोध्या स्टेशन के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों को चलाने के लिए रेलवे बोर्ड से मांग की थी। रेलवे बोर्ड ने तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें मनकापुर से अयोध्या के बीच चलाने की हरी झंडी दे दी है। रेलवे विभाग के अधिकारियों के अनुसार इन ट्रेनें को 10 अगस्त से संचालन किए जाने की उम्मीद है। पैसेंजर ट्रेन चलने से मनकापुर वासियों को काफी लाभ मिलेगा।
बता दें कि मनकापुर से नवाबगंज व कटरा होते हुए अयोध्या के बीच तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेन का संचालन किया जाता था। कोरोना कॉल में 20 मार्च 2020 को इन सभी ट्रेनों का संचालन को रद्द कर दिया गया था। पैसेंजर ट्रेनें न चलने से लोगों को अयोध्या आने-जाने में दिक्कतें होती थी। इसी के मद्देनजर गोंडा के भाजपा सांसद ने एक पत्र लिखकर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन व सीईओ विनय कुमार त्रिपाठी से ट्रेनों को चलाने की मांग की थी। रेलवे बोर्ड चेयरमैन ने सांसद की मांग पर 865 दिन के बाद तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें चलाने को हरी झंडी दे दिया है। पैसेंजर ट्रेनों में मनकापुर से अयोध्या के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या (54237 )तथा अयोध्या से मनकापुर जाने वाली ट्रेन संख्या (54238) है।
विज्ञापन
इसी क्रम में मनकापुर से चलकर अयोध्या जाने वाली ट्रेन संख्या (54 239) वापसी अयोध्या से मनकापुर आने वाली ट्रेन संख्या (54240) व मनकापुर से अयोध्या जाने वाली ट्रेन संख्या (54243)। वापसी अयोध्या से मनकापुर आने वाली (54244) ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह सभी ट्रेनें 10 अगस्त से संचालन शुरू कर दिया जाएगा। सांसद ने कहा है कि लोगों को अत्यधिक सुविधा देने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
सप्तक्रांति, गरीब रथ के ठहराव की कोशिश
सांसद अब तीन महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव कराने की कोशिश में जुटे हैं। कहा कि जल्दी गोंडा में सप्तक्रांति, बिहार संपर्क क्रांति व गरीब रथ सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव होगा। सांसद के इस प्रयास से पैसेंजर ट्रेनों के चलने से मनकापुर, गोंडा व बस्ती आदि जगह के लाखों लोगों को रामनगरी अयोध्या आने-जाने के लिए कम खर्चे में अधिक सुविधा के साथ यात्रा का ल़ुत्फ उठा सकेंगे। साथ ही मनकापुर रेलवे स्टेशन पर भी चहल पहल बढ़ने के साथ ही काफी लोगों का रोजगार भी बढ़ जाएगा।