फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Train

ट्रेन की बोगी पर चढ़ा युवक, मच हड़कंप

Thu, 28 Apr 2022 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Train
फोटो-8-मनकापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की बोगी के ऊपर बैठा युवक। -संवाद - फोटो : GONDA
मनकापुर (गोंडा)। एक युवक गुरुवार को अचानक आम्रपाली एक्सप्रेस में ट्रेन की बोगी के ऊपर चढ़ गया। जिससे रेलवे विभाग, जीआरपी व आरपीएफ जवानों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में बिजली कटवाकर युवक को कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतार कर ट्रेन को रवाना किया गया। बताया गया है कि युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।
विज्ञापन

अमृतसर से कटिहार जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार की सुबह जैसे ही मनकापुर जंक्शन पर रुकी इसी बीच ट्रेन पर ही सवार एक अज्ञात युवक ट्रेन से उतर कर इंजन के पीछे तीसरी बोगी के ऊपर चढ़ गया। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों, जीआरपी व आरपीएफ के जवान हतप्रभ रह गए। दुर्घटना से बचने के लिए आनन-फानन में जवानों ने लाइन की बिजली कटवा दिया। लोको पायलट व गार्ड को सूचना देकर ट्रेन को रोकने को कहा गया।
विज्ञापन

जीआरपी-आरपीएफ के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेन की बोगी के ऊपर से युवक को सही सलामत उतार लिया। इसके बाद सभी लोगों ने राहत की सांस ली। लगभग आधे घंटे के बाद ट्रेन रवाना हुई। इस दौरान बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस व एक मालगाड़ी भी काफी समय तक प्रभावित हुई। आरपीएफ प्रभारी उदय राज ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर उसके बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। प्रथम दृष्टया उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed