{"_id":"62224d11753ce710390cf2ed","slug":"train-gonda-news-lko620381228","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में अब जनरल बोगियों में सीट नहीं कराना होगा आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में अब जनरल बोगियों में सीट नहीं कराना होगा आरक्षित
विज्ञापन
फोटो-15-गोंडा रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। (संवाद)
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। कोरोना काल में रेलवे की जनरल बोगियों में सफर करने पर लगा प्रतिबंध अब पूरी तरह से हटा लिया गया है। शुक्रवार से काउंटर पर रेल सफर के जरनल टिकट की बिक्री शुरू हो जाने से गरीब यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। अब इन टिकट पर बिना सीट आरक्षण के ही जनरल बोगियों में सफर किया जा सकेगा। जनरल बोगियों में आरक्षित टिकट लेकर यात्रा करना गरीबों को महंगा पड़ रहा था।
रेलवे की ओर से जनरल टिकट बेचे जाने के फैसले के बाद जिले में भी टिकट काउंटर से जनरल टिकट की बिक्री शुरू कर मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के सामान्य डिब्बों में अनारक्षित यात्री सेवा को बहाल कर दिया गया है। कोरोना काल के दौरान लागू प्रतिबंध के कारण अनारक्षित डिब्बों के लिए भी सीट रिजर्वेशन करवाना पड़ती थी। रेलवे का नया आदेश ट्रेन सेवाओं के पूरी तरह से पटरी पर आने का संकेत है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के कई यात्रियों इससे बड़ी राहत मिलेगी। अधिकारियों ने कहा कि सामान्य सेवाएं बहाल करने के लिए दो रास्ते होंगे। कुछ ट्रेनों के सामान्य डिब्बों में आरक्षित सीटों की अग्रिम बुकिंग हुई है, उन डिब्बों के लिए अधिकतम 120 दिनों तक कोई अनारक्षित टिकट जारी नहीं किया जाएगा। रेलवे टिकट आरक्षण मानदंडों के अनुसार 120 दिन पहले टिकट बुकिंग की अनुमति देता है। यदि किसी ट्रेन के सामान्य डिब्बों में आरक्षित टिकटों की अग्रिम बुकिंग नहीं हुई होगी तो यात्रियों को यात्रा करने के लिए तुरंत अनारक्षित टिकट मिल सकेगा।
जिले से होकर गुजरती हैं 36 जोड़ी ट्रेन
जिले से होकर 36 जोड़ी ट्रेनें गुजरती हैं। देश के हर कोने तक यहां से यात्रा की सीधी सुविधा है। ऐसे में रेलवे रूट के हिसाब से इसे काफी महत्वपूर्ण स्टेशन माना जाता है। यहां से प्रदेश के विभिन्न जिलों तक जाने के लिए रेलवे सुविधा होने के साथ ही देश के हर प्रदेश तक के सफर की सुविधा है। जिले के करीब 40 हजार लोग देश के विभिन्न प्रदेशों में रोजी रोजगार के लिए जाते हैं। इसमें ज्यादातर श्रमिक और आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोग होते हैं। बीते आठ माह तक जनरल टिकट बंद होने से इन श्रमिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विभाग के फैसले के बाद शुक्रवार से जनरल टिकट दिया जाने लगा है। जनरल टिकट उन्हीं ट्रेनों की मिल रही है, जिसमें जनरल बोगी है। मनीष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक रेलवे गोंडा