फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Train,break jam

ब्रेक जाम होने से बोगी के पहिए से उठा धुआं

Sat, 09 Jul 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Train,break jam
फोटो-13-गोंडा के करनैलगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। -संवाद - फोटो : GONDA
करनैलगंज (गोंडा)। मुंबई से गोरखपुर जा रही लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस की एक बोगी के पहिये के ब्रेक जाम होने से धुआं उठने लगा। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे सरयू रेलवे स्टेशन पर जब ट्रेन पहुंची तो वहां धुआं ही धुआं फैल गया। यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

आरपीएफ जवानों व स्टेशन पर मौजूद रेल कर्मियों ने बालू व अग्निशमन यंत्र की सहायता से आग पर काबू पाया। करीब एक घंटे तक यात्रियों में दहशत बनी रही। ट्रेन सरयू रेलवे स्टेशन पर एक घंटा खड़ी रही। मौके पर पहुंचे स्टेशन अधीक्षक सहित रेलवे के अन्य कर्मियों ने स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि ट्रेन का वैक्यूम ब्रेक जाम हो गया था। ब्रेक में लगी रबड़ जल गई व धुआं उठना शुरू हो गया। हालांकि संबंधित विभाग के कर्मचारियों ने ब्रेक व पहिए को ठीक कर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। रेलवे कर्मचारियों के साथ एसडीएम हीरालाल व सीओ मुन्ना उपाध्याय भी पहुंचे। स्टेशन अधीक्षक राज सिंह मीणा ने बताया कि करीब एक घंटे के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed