फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Train,babhnan railway station,gwalioar barauni exp

बभनान में ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस का ठहराव

Fri, 02 Sep 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Train,babhnan railway station,gwalioar barauni exp
बभनान (गोंडा)। गुरुवार की देर रात 2.11 बजे बभनान रेलवे स्टेशन पर ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस (11123) ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सांसद बस्ती हरीश द्विवेदी ने गंतव्य के लिए रवाना किया। बता दें कि रेल प्रशासन ने दो सितंबर से ट्रेन के ठहराव की घोषणा की थी।
विज्ञापन

ट्रेन का बभनान रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का निर्धारित समय रात 12:07 बजे है, लेकिन निर्धारित समय से लगभग एक घंटे 55 मिनट विलंब से पहुंची। ट्रेन रुकते सांसद ने चालक को माला पहनाकर स्वागत किया। ट्रेन कोरोना काल से पहले बभनान रेलवे स्टेशन पर रुकती थी। बाद में इसका ठहराव बभनान में रद्द कर दिया गया था। सांसद हरीश द्विवेदी ने ट्रेन ठहराव के लिए रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को पत्र सौंपा, तब जाकर पुन: ट्रेन का ठहराव संभव हो पाया। ट्रेन के ठहराव होने से स्थानीय लोगों में खुशी लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

इस मौके पर गौर ब्लॉक प्रमुख जटाशंकर शुक्ल, प्रबल मालानी, राधेश्याम कमलापुरी, राजेश कमलापुरी, रेलवे की डिविजनल कामर्शियल मैनेजर लखनऊ अनुज कुमार सिंह, पीआरओ महेश गुप्ता, आरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट रवि शंकर सिंह, आरपीएफ चौकी इंचार्ज भीम सिंह, प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र पटेल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed