{"_id":"6afb3e4b132205ec5e0969e8","slug":"traffic-will-be-changed-for-the-fourteen-kosi-parikrama-gonda-news-c-100-1-slko1026-169966-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: चौदह कोसी परिक्रमा के लिए बदलेगा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: चौदह कोसी परिक्रमा के लिए बदलेगा यातायात
Mon, 16 Nov 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। अयोध्या में चौदह कोसी और पंचकोसी परिक्रमा को लेकर मंगलवार दोपहर 12 बजे से रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा। कटरा शिवदयालगंज से अयोध्या के नए घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर छोटे-बड़े सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस मार्ग पर केवल पैदल श्रद्धालुओं को आने-जाने की अनुमति होगी। वाहनों को लोलपुर फोरलेन हाईवे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
थानाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बताया कि कटरा शिवदयालगंज और दुर्गागंज माझा में बैरिकेडिंग कर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सीओ डॉ. यूपी सिंह ने बताया कि मंगलवार रात से चौदह कोसी परिक्रमा शुरू होगी, जबकि पंचकोसी परिक्रमा 20 नवंबर की सुबह दो बजे से प्रारंभ होगी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बाहर से आए 164 पुलिसकर्मियों की दो पालियों में ड्यूटी लगाई गई है।
उन्होंने बताया कि पंचकोसी परिक्रमा समाप्त होने तक कटरा शिवदयालगंज से नए घाट की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। परिक्रमा के दौरान लोलपुर फोरलेन हाईवे पर भी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। बस्ती से लखनऊ जाने वाले वाहनों को नवाबगंज-करनैलगंज मार्ग से निकाला जाएगा। वहीं, अयोध्या और लखनऊ की ओर जाने वाले छोटे चारपहिया वाहनों के लिए ढेमवाघाट मार्ग को दुरुस्त कर वैकल्पिक रास्ते के रूप में तैयार किया गया है।