फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   traffic

वाहन चालकों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

Sun, 26 Sep 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
traffic
26द्दस्रड्डश्च17-गोंडा के गुरूनानक चौराहे पर वाहन चालकों को पुष्प देकर यातायात नियमों के प्रति जा? - फोटो : GONDA
गोंडा। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन रविवार को संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों ने पुलिस टीम के साथ शहर के गुरुनानक चौराहे पर जागरूकता अभियान चलाया। आरटीओ व पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के स्लोगन के साथ का विस्तार करते हुए सुरक्षित यातायात के लिए यातायात के नियमों का पालन करने की सीख दी।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बबिता वर्मा ने संभागीय निरीक्षक प्राविधिक संजय कुमार, यातायात निरीक्षक अभिनव प्रताप सिंह के साथ शहर के गुरुनानक चौराहे पर वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया। संयुक्त टीम ने चौपहिया वाहनों की सीट बेल्ट, ड्राइविंग करते समय मोबाइल पर बात न करने के साथ यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाले नुकसान के बारे में वाहनों चालकों को बताया। टीम ने वीडियो क्लिप दिखाकर वाहन चालकों को नियमों की अनदेखी पर होने वाले जान जोखिम के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

वाहन चालकों को बताया गया कि चौपहिया वाहन ड्राईव करते समय सीटबेल्ट जरूर लगाएं। ड्राइविंग के दौरान मोबाइल पर बात न करें। इससे हादसे के शिकार हो सकते हैँ। टीम न वाहन चालकों को पुष्प देकर यातायात नियमों को पालन करने की सीख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed