{"_id":"61f2e6dc0354c73d7052c771","slug":"traffic-disrupted-due-to-track-repair-gonda-news-lko6152398101","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक की मरम्मत के चलते बाधित रहा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक की मरम्मत के चलते बाधित रहा आवागमन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनकापुर (गोंडा)। नवाबगंज-रेहरा मार्ग पर स्थित 245 एसपीएल रेलवे क्रॉसिंग के डाउन ट्रैक की मरम्मत की गई। इससे राहगीर घंटों हलकान रहे।
रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने गुरुवार को पुलिस को मेमो भेजकर बताया कि उक्त मार्ग पर मरम्मत का कार्य होना है। इसके लिए सुबह 10 से शाम तीन बजे तक यातायात का संचालन पूर्णतया बंद किया जाएगा। मेमो के अनुसार सड़क यातायात समपार 244 बी, 1सी तथा 247 एसपीएल झिलाही से होकर डायवर्ट कर दिया गया। इससे मनकापुर बाजार, टिकरी बाजार, झिलाही बाजार, अंधियारी बाजार सहित इन मार्गों पर यातायात करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इस दौरान डाउन ट्रैक पर कोई भी ट्रेन नहीं पास की गई। सीनियर सेक्शन इंजीनियर पीके सिंह ने बताया कि थ्रू रेल रीनिवल का कार्य जरूरी था। इसलिए इस अवधि में आवागमन बाधित रहा।