फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Traders unhappy with state leadership, 176 resigned

Gonda News: प्रदेश नेतृत्व से व्यापारी नाराज, 176 ने दिया त्यागपत्र

Thu, 07 Aug 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 07 Aug 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Traders unhappy with state leadership, 176 resigned
गोंडा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के 176 व्यापारियों ने त्यागपत्र दे दिया है। अब व्यापारी नई कमेटी बनाएंगे। जिसका नाम गोंडा उद्योग व्यापार मंडल होगा।
विज्ञापन

गोंडा उद्योग व्यापार मंडल के कैंप कार्यालय में बृहस्पतिवार को महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह ने की। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के शीर्ष की कार्यशैली पर नाराजगी जताई गई। नगर अध्यक्ष आदित्य पाल ने कहा कि अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह, महामंत्री जीतेश सिंघल, महामंत्री राजेंद्र सिंह भाटिया ने संयुक्त रूप से बताया कि जिला कमेटी, नगर कमेटी व युवा कमेटी में 176 पदाधिकारी शामिल थे। सभी ने सामूहिक रूप से प्रांतीय उपाध्यक्ष राम सिंह को त्यागपत्र दे दिया है। आदित्य पाल ने बताया कि जल्द ही नए संगठन की नींव रखी जाएगी। गोंडा उद्योग व्यापार मंडल के नाम से संगठन का सृजन किया जाएगा। नए संगठन के बैनर तले व्यापारियों का दुख-दर्द साझा किया जाएगा। समस्याओं के निराकरण के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed