फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   tractor-trolley-bike clashed, two young men killed

ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत

Mon, 26 Dec 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Mon, 26 Dec 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
tractor-trolley-bike clashed, two young men killed
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में बालपुर स्थित परसा गोंडरी गांव के पास गोंडा-लखनऊ मार्ग पर सोमवार को बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। हादसे का शिकार दोनों युवक सुल्तानपुर जिले के रहने वाले हैं। युवकों की पहचान पुलिस ने उनके पास से मिले आधार कार्ड से की है। वहीं, अन्य हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों को फैजाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के बालपुर स्थित परसा गोंडरी गांव के पास गोंडा-लखनऊ मार्ग पर सोमवार को दोपहर करनैलगंज की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। जिससे विपुल सिंह (30) पुत्र राकेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी शिव (38) पुत्र शेषनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी दोनों युवकों का हेलमेट टूट गया। चौकी प्रभारी बालपुर जितेंद्र वर्मा ने बताया कि युवकों की पहचान उनके पास से मिले आधार कार्ड से हुई है। दोनों सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के तिलोई रानी हरवंशगंज गांव के रहने वाले थे। चौकी प्रभारी ने बताया कि मरने वाले युवकों के घर गोसाईगंज पुलिस से संपर्क के करके सूचना भेज दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, थाना खोड़ारे क्षेत्र के हथियागढ़ गांव के रहने वाले दीपक कुमार गुप्ता (18) अपने साथी नीरज कु़मार (16) के साथ रविवार की दोपहर खरीददारी करने के लिए बाइक से मसकनवां बाजार जा रहे थे। जब वह दोनों मसकनवां-बभनान मार्ग पर सहारा फाइनेंस के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मसकनवा लाया गया। जहां से गंभीर हालत में फैजाबाद भेज दिया गया। चौकी प्रभारी मसकनवां नितेश सिंह ने बताया की पिकअप की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed