फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tractor rally took out thanks to PM and CM

ट्रैक्टर रैली निकाल पीएम व सीएम को दिया धन्यवाद

Sun, 28 Nov 2021 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Tractor rally took out thanks to PM and CM
गोंडा। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से रविवार को शहर में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। हारीपुर स्थित चौपाल सागर से गांधी पार्क तक निकाली गई रैली में दर्जनों ट्रैक्टर के साथ किसानों ने हिस्सा लिया। रैली में शामिल किसानों ने केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार को किसान हितैषी बताया। किसान हित में किये गए ऐतिहासिक फैसलों के लिए मोदी एवं योगी को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा ने बताया कि रैली लखनऊ रोड के चौपाल सागर से शुरू होकर अंबेडकर चौराहा होते हुए गुरु नानक चौराहा होते हुए टाउन हॉल पहुंची। टाउन हॉल में किसानों को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के हित में काम कर रही है।
विज्ञापन

गन्ना धान गेहूं आदि का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया गया है। योगी सरकार ने गन्ने से जुड़े माफिया का अंत किया है। ट्रैक्टर रैली का नेतृत्व किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विद्याभूषण द्विवेदी ने किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की आय को दोगुना करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्याभूषण द्विवेदी ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों के हित में थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह श्याम सुंदर मिश्रा, जिला अध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी शारदा कांत पांडेय, देव नारायण मिश्रा, किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी शिवांशु मिश्र, विपिन सिंह, पवन सिंह, नीरज मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed