{"_id":"6054df4a8ebc3e5902116a29","slug":"tourism-development-shines-with-development-tarbganj-gonda-news-lko5703950128","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के साथ पर्यटन विकास से चमका तरबगंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के साथ पर्यटन विकास से चमका तरबगंज
विज्ञापन
गोंडा। तरबगंज विधानसभा में विकास कार्यों को तेज करने के साथ ही पर्यटन स्थलों का विकास कराया गया है। यह दावा विधायक प्रेम नरायन पांडेय का है। विधायक का कहना है कि क्षेत्र में सड़कों के विकास के लिए बड़ी परियोजनाएं स्वीकृत कराई। 363 किमी लंबी 160 सड़कों का निर्माण कराया। वहीं गरीब मरीजों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष डेढ़ करोड़ की राशि उपलब्ध कराई। जिससे क्षेत्र के गरीबों को इलाज हो सका।
विधायक निधि से 69 सड़कों का निर्माण रबर मोल्ड इंटरलॉकिंग व सीसी से कराया। विधायक ने बताया कि पर्यटन विकास के लिए पहली बार क्षेत्र को बजट दिलाया। परास पट्टी मझवार में परासर ऋषि आश्रम के विकास के लिए एक करोड़ 29 लाख का बजट स्वीकृत कराया।
क्षेत्र की आस्था से जुड़े महराज परमहंस देवस्थान बरियाडीह के जीर्णोद्धार व पर्यटन विकास के लिए 49.84 लाख का बजट स्वीकृत कराया। इसके अलावा किसानों की सुविधा के लिए सात नए नलकूपों की स्थापना। करनीपुर के टेढ़ी नदी पर, मोहनपुर के पास एक- एक पुल, भगला नाला बनगांव में पुल का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
कस्तूरबा स्कूल बेलसर व तरबगंज में छात्रावास, करनीपुर में राजकीय इंटर कालेज की स्वीकृति कराई। विधायक ने कहा कि सोनौली मोहम्मदपुर से गोंडा मुख्यालय तक टू लेन की सड़क, ढेमवाघाट से नवाबगंज तक टू लेन सड़क का निर्माण जनसुविधा के लिए किया।
तरबगंज व बेलसर को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की पहल किया है और प्रस्ताव भिजवा दिया गया है। इसके अलावा हर रविवार को जन स्वास्थ्य के लिए आरोग्य मेले का आयोजन हो रहा है। बेसिक शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए हर दिन प्रयास हो रहा है।
तरबगंज क्षेत्र की जनता की सुनवाई नही हो रही है, न्याय नही मिल पा रहा है। पुलिस, तहसील में भ्रष्टाचार का सामना जनता को करना पड़ रहा है। अधिकारी निरंकुश हैं और मनमानी कर रहे हैं। विकास के नाम पर भ्रष्टाचार बढ़ा है लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है।
जनता की बातों को सिर्फ टाला जा रहा है और झूठ बोला जा रहा है। महंगाई पर कोई अंकुश नही हैं, अपराधियों को संरक्षण मिलता है। विकास कहीं नही दिख रहा है, सपा शासन में हुए कार्यों और योजनाएं ही दिख रही हैं। किसानों का धान-गेहूं सरकारी केंद्रों पर नहीं बिका, दलाली हावी रही। गन्ना का भुगतान नही हो रहा है, कोविड काल में स्कूल बंद रहे लेकिन लोगों की फीस भी माफ नही की गई।