फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   torch procession pulled to protest Pakistan

पाक के विरोध में निकाला मशाल जुलूस

Mon, 26 Sep 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Mon, 26 Sep 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
torch procession pulled to protest Pakistan
पाक के विरोध में प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर के उड़ी में सैनिकों के कैंप पर हमला कराने के दोषी पाकिस्तान के विरोध को लेकर लोगों को आक्रोश यहां थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी को लेकर रविवार की शाम बड़गांव से मशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने की मांग की गई। 
विज्ञापन


रविवार की शाम गजानंद सेवा समिति के पदाधिकारियों के साथ अन्य विभिन्न जनसंगठनों के लोगों ने बड़गांव से मशाल जुलूस निकाला। मैदानी के आश्रम से बड़गांव पुलिस चौकी तक निकले मशाल जुलूस में शामिल लोगों ने पाकिस्तान के विरोध में नारे लगाए।
विज्ञापन


मांग की कि गई सैनिकों के आवासीय कैंप पर हमला कराकर पाकिस्तान ने कायराना रूप दिखाया है। अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाया जाए। इस दौरान लोगों ने पाक के विरोध में नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर आक्रमण करने, उड़ी में मारे गए शहीदों के परिवारीजनों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा देने तथा पाकिस्तान से सभी संबंध तोड़ लेने सहित अन्य मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस मौके पर महेश सोनी, शिवनाथ रस्तोगी, माहदेव गुप्ता, अमरजीत, विनोद, रोहित, मुकेश आदि मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed