{"_id":"5d23725e8ebc3e6d1d71c858","slug":"top-ten-criminals-pile-in-police-encounter-gonda-news-lko469593180","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में टॉप टेन अपराधी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में टॉप टेन अपराधी ढेर
विज्ञापन
08जीडीएपी20-गोंडा में पुलिस मुठभेड़ के बाद करनैलगंज सीएचसी में भर्ती तौफीक
- फोटो : GONDA
गोंडा। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने टॉपटेन अपराधी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
रविवार की रात्रि गस्त के दौरान कटरा बाजार पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम मैजापुर में दो संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार रुकने के बजाय पुलिस पार्टी पर फायर करने लगे। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायर किया। जिसमें टॉप टेन अपराधी तौफीक उर्फ रितिक पुत्र शब्बीर निवासी इमामबाड़ा थाना कोतवाली नगर कोतवाली को गिरफ्तार किया। पुलिस की गोली से घायल अपराधी को पुलिस ने ही करनैलगंज सीएचसी में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।
गोली उसके बाएं पैर में लगी मगर बाहर निकल गई। सूचना के बाद मौके पर सीओ जितेंद्र कुमार दूबे, अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार, कोतवाल करनैलगंज राजेश कुमार सिंह, कोतवाल कटरा मनोज कुमार सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा केके सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस अधिकारी पहुंचे। एएसपी महेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में घायल अपराधी कई मामलों में वांछित था और उसके ऊपर कई तरह के मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज है।