फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Toilet not built, money transferred to the account

नहीं बने शौचालय खाते में ट्रांसफर कर दी धनराशि

Sun, 25 Jul 2021 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
Toilet not built, money transferred to the account
गोंडा। अर्धनिर्मित शौचालय को पूर्ण दर्शाकर स्वयं सहायता समूह के खातों पर हजारों रुपये भुगतान का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन

मामला विकास खंड कटरा बाजार के ग्राम परसौना व गौरिया का है। जहां प्रधान व ग्राम सचिव की मिली भगत से शासकीय धन को गबन किया गया है। ग्राम पंचायत परसौना में अर्धनिर्मित सामुदायिक शौचालय पर ग्राम निधि से ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव के मिलीभगत से नौ जुलाई को आरती स्वयं सहायता समूह के खाते पर नौ हजार रुपया भेज दिया गया, जबकि उक्त सामुदायिक शौचालय वर्तमान समय मे अर्धनिर्मित है।
इसी तरह ग्राम पंचायत गौरिया के सामुदायिक शौचालय में देखने को मिला जहां अभी तक शौचालय का गड्ढे की खुदाई तक नहीं हुई और दिनांक 13.7.2021 को उक्त शौचालय के रख रखाव के लिए मां लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह को हैंड ओवर कर 27000 हजार रुपये का भुगतान कर दिया गया।
विज्ञापन

इसी तरह का कुछ मामला विकास खण्ड हलधरमऊ में भी देखने को मिला जहां अर्धनिर्मित सामुदायिक शौचालय पर शासकीय धन का दुरुपयोग किया गया है। दिनांक छह जुलाई को ग्राम पंचायत डुंडही में भी अर्धनिर्मित शौचालय पर जय सम्मय महिला स्वयं सहायता समूह के खाते में 27 हजार रुपया निर्गत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस जुलाई को ग्राम पंचायत असरना में अर्धनिर्मित सामुदायिक शौचालय के खाते में 18 हजार रुपये की धनराशि भेजी गई है, जबकि सामुदायिक शौचालय में काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि तकरीबन एक माह के बाद शौचालय का कार्य पूरा हो जाएगा।
प्रभारी मंत्री द्वारा समीक्षा बैठक में खंड विकास अधिकारी द्वारा प्रगति पुस्तिका प्रस्तुत की गई जिसमें बताया गया कि विकास खंड कटरा बाजार में 67 सामुदायिक शौचालय का लक्ष्य है, जिसमें 63 शौचालय बनकर तैयार हैं।
चार को निर्माणाधीन बताया गया है और 42 शौचालय को पूर्ण दर्शाकर स्वयं सहायता समूह को हस्तांतरित किया गया, जबकि विकास खण्ड द्वारा दिया गया आंकड़ा बिल्कुल गलत है।

लोगों ने बताया कि उक्त प्रकरण में यदि स्थलीय जांच किया जाये तो पोल खुले। मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि सामुदायिक शौचालयों का मौखिक सत्यापन कराकर कार्रवाई की जाएगी। अनियमितता मिलने पर धनराशि की रिकवरी के साथ एफआईआर दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed