फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   toilet

पेंड़ारन में अधूरा मिला शौचालय, पूरा कराने के निर्देश

Thu, 16 Dec 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
toilet
मोतीगंज (गोंडा)। विकास खंड मुजेहना अंतर्गत ग्राम पंचायत पेड़ारन राजगढ़ में गुरुवार को विकास कार्यों की जांच करने तीन सदस्यीय टीम पहुंची। जांच टीम प्रभारी एडीओ एमआई के नेतृत्व में एडीओ सांख्यिकी रवीन्द्र मिश्रा, तकनीकी सहायक राकेश दूबे ने सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय पेड़ारन पहुंचे। वहां पर दिव्यांग शौचालय अधूरा मिला, जिसे पूर्ण करवाने के लिए निर्देश प्रधान प्रतिनिधि अवधेश वर्मा को दिया।
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालय निर्मित मिला लेकिन उसमें ताला लगा मिला। टीम ने कहा कि यदि हैण्डओवर न हुआ हो तो तत्काल हैण्डओवर करवाकर ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए तत्काल चालू करवाएं। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लगे इंटरलॉकिंग को देखा और फीते से नाप करवाई तो मानक के अनुरूप मिला।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय पेड़ारन में सीसी रोड 78 मीटर नाप के दौरान बनी पाई गई। जूनियर हाईस्कूल पेड़ारन में सीसी रोड 61,5 मीटर बनी पाई गई। केवलपुरा पेड़ारन गांव में खड़ंजा की जांच की गई तो शिकायत कर्ता रमजान अली, वीरेन्द्र बहादुर को जांच टीम ने मौके पर बुलवाया तो शिकायतकर्ता जांच टीम के सामने नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच टीम प्रभारी एडीओ एमआई ने बताया कि जांच के दौरान सबकुछ ठीक रहा। सिर्फ दिव्यांग शौचालय अधूरा मिला जिसको जल्द से जल्द पूर्ण करवाने के लिए निर्देश प्रधान वा सचिव को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed