{"_id":"69920c78c230c951550f7fbb","slug":"today-is-the-last-chance-for-admission-in-the-first-phase-under-rte-gonda-news-c-100-1-gon1001-152280-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आरटीई के तहत पहले चरण में प्रवेश के लिए आखिरी मौका आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आरटीई के तहत पहले चरण में प्रवेश के लिए आखिरी मौका आज
Sun, 15 Feb 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। आरटीई (राइट टू एजुकेशन) के तहत निजी विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के प्रवेश के लिए पहले चरण का आवेदन सोमवार तक किया जा सकता है। आवेदन का मौका सोमवार रात 12 बजे तक है। इसकी लॉटरी 18 फरवरी को निकलेगी, जिसके बाद चयनित बच्चों की 20 फरवरी तक निजी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि आरटीई के तहत चयनित बच्चों को कक्षा एक से आठ तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। साथ ही यूनीफॉर्म, स्टेशनरी, किताबें व यातायात शुल्क की राशि सरकार सीधे अभिभावकों के बैंक खाते में भेजेगी। योजना का लाभ उन परिवारों के बच्चों को मिलेगा, जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये तक है। निजी स्कूलों में नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और कक्षा एक में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। पहले चरण का आवेदन सोमवार तक किया जा सकता है। पात्र अभिभावक आरटीई की वेबसाइट rte25.upsdc.gov.in पर जाएं और ऑनलाइन एप्लीकेशन/स्टूडेंट्स लॉग इन पर क्लिक करें। (संवाद)