{"_id":"57755c644f1c1b747179aa18","slug":"today-alvida-s-prayers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलविदा की नमाज आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलविदा की नमाज आज
अमर उजाला/गोडा
Updated Thu, 30 Jun 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
मस्जिद की करार्ई गर्ई सफार्ई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान के आखिरी शुक्रवार को अलविदा की विशेष नमाज अदा की जाएगी। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नमाज में मस्जिदों में लोगों की भीड़ जुटेगी। नमाजियों की सुविधा के लिए मुस्लिम व मस्जिद कमेटियों की ओर से तैयारी की गई है। जिला प्रशासन की ओर से भी मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम व साफ सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं।
रमजान माह के आखिरी शुक्रवार यानी अलविदा की नमाज को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी इबादतगाहों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैँ। सभी विभाग के अधिकारियों को अफसरों की ओर से जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
मस्जिदों के आसपास साफ सफाई, बिजली आपूर्ति, पेयजल आपूर्ति की हिदायत दी गई है। नालियों व जलभराव वाले स्थान पर चूने का छिड़काव का निर्देश दिया गया है। वहीं अलविदा की नमाज को लेकर मुस्लिमों खास कर रोजेदारों की ओर से खास तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन
एएसपी रवीन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी मस्जिदों के पास सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा आसपास खुफिया विभाग के अधिकारियों के अलावा सादे पोशाक में पुलिस विभाग के जवान अराजकतत्वों पर पैनी नजर रखेंगे।
अलविदा की नमाज को लेकर गुरुवार को जिला प्रशासन ने भी तैयारियों को पूरा करने के लिए होमवर्क किया। जिला पंचायत में जिला प्रशासन की ओर से सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों व सभी धर्म के गणमान्य लोगों के साथ बैठक की गई। बैठक में रोजेदारों की ओर से पेयजल, बिजली आपूर्ति के अलावा साफ सफाई कराने की मांग उठाई गई।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे सीडीओ जयंत कुमार दीक्षित ने लोगों की मांग व सुझाव को सुनकर उसको पूरा कराने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया। अधिकारियों ने सभी समुदाय के लोगों से मिलजुल कर त्यौहार मनाने की अपील की। अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्याप्त बिजली व पानी की आपूर्ति हर हाल में सुनिश्चित की जाए।
कहां कितने बजे होगी अलविदा की नमाज
मस्जिद - वक्त नमाज
* औलिया मस्जिद दरगाह कुतुबे गोंडा 1.00 बजे
* हाजी सुबराती मस्जिद पोर्टरगंज 1.00 बजे
* मदीना मस्जिद सतईपुरवा 1.10 बजे
* ताज मस्जिद साहबगंज 1.00 बजे
* निदाए या रसूलल्लाह मस्जिद फैजाबाद रोड 1.00 बजे
* गरीब नवाज मस्जिद मोहल्ला कटहरिया 1.00 बजे
* जामा मस्जिद मीनाईया आलिया शरीफ 1.00 बजे
* मस्जिद कर्बला शरीफ गोंडा 1.00 बजे
* रजा मस्जिद खैरा बाग स्टेशन गोंडा 12.45 बजे
* रहमानिया मस्जिद साहबगंज 1.30 बजे
* रेलवे मस्जिद स्टेशन गोंडा 12.45 बजे
* तकिया मस्जिद स्टेशन रोड 1.15 बजे
* गौसिया मस्जिद बाईपास फैजाबाद रोड 1.00 बजे
* हुसैनी मस्जिद मोहल्ला छावनी इमामबाड़ा 1.00 बजे
* जामा मस्जिद फुरकानिया मेवातियान 1.00 बजे
* मनिहारान मस्जिद चौक 12.45 बजे
* बैरिस्टर रजिउद्दीन मस्जिद कचेहरी 1.30 बजे
* डिप्टी मस्जिद महराजगंज रोड 2.00 बजे