{"_id":"574c81134f1c1beb4d10945a","slug":"to-pay-cane-price-with-interest","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्याज समेत हो गन्ना मूल्य का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्याज समेत हो गन्ना मूल्य का भुगतान
अमर उजाला/गोंडा
Updated Mon, 30 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
धरना देते कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के मंडलीय कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गोंडा कलेक्ट्रेट परिसर में पंचायत लगाई। यूनियन के पदाधिकारियों ने किसानों व जनहित की समस्याओं के निस्तारण का मुद्दा उठाया। संगठन की ओर से समस्याओं के निस्तारण का एक मांगपत्र आयुक्त को सौंपा।
भाकियू के मंडल अध्यक्ष किशन बिहारी वर्मा की अध्यक्षता में लगी पंचायत में भाकियू ने गन्ना मूल्य का भुगतान ब्याज समेत दिए जाने की मांग की। किसानों ने मनकापुर चीनी मिल पिसुही नदी की भूमि पर अवैध कब्जा हटाने व दूषित जल बहाने पर रोक लगाने का भी मुद्दा उठाया।
मैजापुर चीनी मिल के अधिग्रहीत जमीन का किसानों को मुआवजा दिलाने, किसानों को सूखा राहत देने, छुट्टा जानवरों से फसलों को बचाने जैसे कई अन्य जनहित के मामलों के हल किये जाने की मांग की।
विज्ञापन
गोंडा इकाई के जिलाध्यक्ष शिव राम उपाध्याय, मंडल सचिव धर्मवीर चौधरी, श्रावस्ती के राम स्वरूप वर्मा, बलरामपुर के ह्दय राम वर्मा, बहराइच के ओम प्रकाश वर्मा, राम दिवाकर मिश्रा शिव कुमार आदि ने किसानों व जन समस्याओं के निस्तारण का 18 सूत्री मांग पत्र आयुक्त को सौंपा। भाकियू की पंचायत में दूर दराज से कई महिला किसान व महिला कार्यकर्ता भी पहुंची।