{"_id":"6a3e9cf0045a30fb5002202c","slug":"tired-of-illness-an-old-man-committed-suicide-by-jumping-into-the-pond-gonda-news-c-100-1-slko1026-161125-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बीमारी से तंग वृद्ध ने तालाब में कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बीमारी से तंग वृद्ध ने तालाब में कूदकर दी जान
Fri, 26 Jun 2026 09:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 26 Jun 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। लिवर की बीमारी से परेशान एक वृद्ध ने शुक्रवार सुबह नगर कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर स्थित पांडेय तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। जेब से आधार कार्ड के अलावा एक सुसाइड नोट भी मिला है।
शुक्रवार सुबह पांडेय तालाब में एक व्यक्ति का शव उतराते देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। तलाशी लेने पर शर्ट की जेब से आधार कार्ड और एक सुसाइड नोट मिला। आधार कार्ड से शव की शिनाख्त नगर कोतवाली क्षेत्र के उतरौला रोड स्थित राजा मोहल्ला निवासी कैलाश नंद उर्फ मिथिलेश कुमार उर्फ ककऊ (67) के रूप में हुई। उनके भतीजे विनीत ने भी शिनाख्त की।
पुलिस के अनुसार, सुसाइड नोट में वृद्ध ने लिखा है कि वह काफी समय से लिवर की बीमारी से परेशान हैं। इसी वजह से आत्महत्या कर रहे हैं। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।