फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tired of harassment, the girl hanged herself

Gonda News: प्रताड़ना से तंग युवती ने लगाई फांसी

Sun, 14 May 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 14 May 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Tired of harassment, the girl hanged herself
गोंडा। गंगरौली गांव की एक युवती शनिवार देर शाम लापता हो गई। रविवार सुबह उसका शव एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। युवती के पिता ने एक युवक पर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव निवासी मदन की बेटी निशा (18) शनिवार शाम घर से निकली थी। रात तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश की मगर निशा का कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह गांव से तकरीबन साढ़े तीन किलोमीटर दूर रगड़गंज-परसपुर मार्ग से सटे सिसई गांव में नीम के एक पेड़ में दुपट्टे से बंधे फंदे पर निशा का शव लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की मगर कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

मदन ने पुलिस को बताया कि थाना क्षेत्र के वैश्य पुरवा का रहने वाला रमेश उसकी बेटी निशा को परेशान करता था। निशा इस बारे में अपनी मां से बताया करती थी। आरोप है कि रमेश की प्रताड़ना से तंग आकर निशा ने आत्महत्या की है। थानाध्यक्ष संजीव वर्मा ने बताया कि मदन की तहरीर पर रमेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed