फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tied a rakhi, found safety harness

बांधी राखी, मिला सुरक्षा कवच

Sat, 29 Aug 2015 11:51 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन का त्योहार परंपरागत होने के साथ ही रिश्तों की गहराई को उजागर करता है। वर्षों से मनाए जा रहे इस त्योहार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर यहां भाजपाइयों ने बहन-बेटियों को पालिसी का उपहार प्रदान किया है। यह ऐसा उपहार है जो बहन-बेटियों को जीवन भर याद रहेगा।
विज्ञापन


रक्षाबंधन के दिन भाजपा जिला उपाध्यक्ष जसवंतलाल सोनकर ने करीब आधा दर्जन बेटियों को मुफ्त पालिसी का कागज रक्षा के बदले तुरंत दिया।

दुबहा बाजर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रक्षाबंधन मनाया गया। बहनों ने भाइयों के हाथ में राखी बांधी, इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपहार स्वरूप बहनों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा की पालिसी देकर बहनों की रक्षा की शपथ ली। कार्यक्रम का आयोजन जसवंतलाल सोनकर के आवास पर किया गया।
विज्ञापन


जहां आसपास के गांव की बहनें अर्चना, संगीता, प्रियंका, कविता, आरती, निशी, मुन्नी, गुड़िया, रिंकी, चांदनी, मनीषा, राजवंती नें भाजपा कार्यकर्ताओं की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर मिठाई खिलाई तथा भाइयों ने उपहार स्वरूप बहनों की रक्षा के लिए बीमा पालिसी देकर रक्षा की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को नगर में कैसरगंज सांसद के संसदीय क्षेत्र के कार्यालय का लोकार्पण था। भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, सांसद बृजभूषण शरण सिंह, भाजपा विधायक बावन सिंह, क्षेत्रीय मंत्री सूर्य नरायन तिवारी सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। लेकिन यहां किसी ने रक्षाबंधन के दिन किसी भी बहन को पालिसी की सौगात नहीं दी। पीएम मोदी ने आह्वान किया था कि रक्षाबंधन के दिन बहनों को पालिसी का गिफ्ट दें।

गोंडा के भाजपा सांसद शनिवार को दिल्ली रवाना हो गए। बताया गया कि पूरे लोकसभा क्षेत्र में पांच हजार बेटियों को पालिसी का लाभ देने के लिए केवल फॉर्म बंटवाए गए हैं। जब वह वापस आएंगे तो राशि देंगे। सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह ने बताया कि पालिसी कराने के लिए बैंकों से बात चल रही है। फॉर्म इसलिए दिया गया है कि उसमें कहीं त्रुटि न हो जाए। शीघ्र ही सभी के प्रीमियम की राशि जमा कर पालिसी की रसीद दे दी जाएगी।


कैसरगंज के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने देवीपाटन मंडल में उनके महाविद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाली करीब 80 हजार छात्राओं को मुफ्त में ज्योति बीमा एवं सुरक्षा बीमा की पालिसी मुफ्त में देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि बैंकों के माध्यम से करीब साढ़े आठ हजार बहन बेटियों की पालिसी करायी जा चुकी है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed