{"_id":"61ae4ad0d7ac383c0f3a77dd","slug":"three-thousand-investigations-every-day-to-deal-with-the-threat-of-omicron-gonda-news-lko607735953","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर रोज 3000 लोगों के कोरोना जांच का लक्ष्य रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर रोज 3000 लोगों के कोरोना जांच का लक्ष्य रखा
विज्ञापन
गोंडा के महिला अस्पताल में बिना मास्क लगाए भीड़ मे बैठी महिलाएं।
- फोटो : GONDA
गोंडा। ओमिक्रान के बढ़ते खतरे से निपटने को अब जिले में हर दिन तीन हजार लोगों की कोरोना जांच होगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन बरतने में किसी भी तरह लापरवाही न बरतने की नसीहत देते हुए मास्क के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन अवश्य किए जाने जागरूकता कायम बनाए रखने को कहा है।
दूसरी तरफ संक्रमण की तीसरी आशंकित लहर के बढ़ते खतरे के बाद भी लोग कोविड प्रोटोकाल के अनुपालन को लेकर घोर लापरवाही बरत रहे हैं। बाजार, अस्पताल व भीड़ वाले स्थानों पर बिना मास्क व शारीरिक दूरी कायम रखे हुए ही लोग खरीददारी के साथ ही इलाज कराने को जुटे नजर आ रहे हैं।
जिला अस्पताल के ओपीडी में मरीजों की जुटने वाली भीड़ के मुंह पर भी मास्क नजर नहीं आता है। स्कूलों व सरकारी कार्यालयों में भी सोशल डिस्टेंसिंग पूरी तरह दर किनार दिखने के साथ ही मास्क की अनिवार्यता का पालन नहीं हो रहा। स्कूल कालेजों में भी 80 फीसद छात्र-छात्राएं मास्क लगाए नजर नहीं आ रहे हैं। यह खतरे को बढ़ावा दे रहा है।
विज्ञापन
ओमिक्रोन की संभावना को लेकर शासन का सैंपलिंग बढ़ाए जाने का फरमान परवान नहीं चढ़ पा रहा है। शासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग को सैंपलिंग बढ़ाने का आदेश दिया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ जय गोविंद ने बताया कि हर रोज तीन हजार लोगों की कोरोना जांच करने का लक्ष्य दिया गया है।
लेकिन संविदा कर्मियों के हड़ताल की वजह से कोरोना जांच तथा टीकाकरण कार्य प्रभावित हो रहा है। सोमवार को मोबाइल मेडिकल टीम ने राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में कैंप लगाकर छात्रों की कोरोना जांच की।
डिप्टी सीएमओ डॉ एपी सिंह ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान इमरजेंसी में उपस्थित फार्मासिस्ट डॉ देवेंद्र सिंह को साथ लेकर इमरजेंसी में उपस्थित उपकरण एवं दवाओं की उपलब्धता देखी। डिप्टी सीएमओ ने लेबर वार्ड का निरीक्षण करने के बाद प्रसव उपरांत महिला एवं परिजन से बातचीत भी की।