फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three teenage girls missing, one found, two still searching for

Gonda News: तीन किशोरियां लापता, एक मिली, दो की तलाश

Tue, 04 Nov 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 04 Nov 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Three teenage girls missing, one found, two still searching for
नवाबगंज। क्षेत्र के तीन गांवों से तीन किशोरियां लापता हो गईं। पुलिस ने एक किशोरी को तलाश लिया। अन्य दो का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


पहली घटना में एक व्यक्ति ने बताया कि सोमवार भोर उसकी 17 वर्षीय बेटी घर से अचानक गायब हो गई। आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाला श्यामबाबू उसकी बेटी को शादी की नीयत से अपने साथ ले गया है।

दूसरे मामले में महिला ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी 31 अक्तूबर को परिक्रमा करने अयोध्या गई थी, लेकिन अब तक घर नहीं लौटी है। दो दिन से एक अज्ञात युवक फोन कर उनकी बेटी के बारे में जानकारी ले रहा था। उन्हें शक है कि वही युवक उसे बहलाकर ले गया है।
विज्ञापन

तीसरी घटना के अनुसार, रविवार रात दो बजे एक व्यक्ति की 18 वर्षीय बेटी घर से बाहर निकली और वापस नहीं लौटी। उसकी बातचीत पड़ोस के गांव के प्रदीप से होती थी। आरोप है कि उसने ही सत्ते नामक युवक की मदद से बेटी का अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि तीनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एक किशोरी को तलाश कर वन स्टॉप सेंटर भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed