फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three students of council school will study in Sainik School

Gonda News: सैनिक स्कूल में पढ़ाई करेंगे परिषदीय स्कूल के तीन विद्यार्थी

Fri, 15 Mar 2024 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 15 Mar 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Three students of council school will study in Sainik School
बेलसर ( गोंडा)। उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल में पढ़ाई के लिए बेलसर के प्राथमिक विद्यालय पूरे अर्जुन वैश्य के तीन विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन

शिक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक नंद किशोर के निर्देशन में सहायक अध्यापक अनिल कुमार उपाध्याय के साथ दो घंटे की अतिरिक्त क्लास चलाकर छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है।
बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल के जारी परिणाम में विद्यालय के यश प्रताप सिंह का चयन उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल लखनऊ, जबकि यशवंत सिंह व अंजली यादव का चयन गोरखपुर सैनिक स्कूल में हो गया है।
विज्ञापन

प्रभारी प्रधानाध्यापक नंद किशोर ने बताया कि प्री परीक्षा 24 दिसंबर को हुई थी। जिसमें 16 बच्चों को बैठाया गया था। इनमें से इन्हीं तीन बच्चों ने परीक्षा पास की थी। 11 व 19 फरवरी को इंटरव्यू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आए परीक्षा परिणाम में तीनों बच्चे सफल घोषित किए गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी राम खेलावन सिंह, शिक्षक नेता राजेश कुमार शुक्ल व धर्मेंद्र सिंह ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed