फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three SI line spot, reshuffle in deployment of 42

Gonda News: तीन उपनिरीक्षक लाइन हाजिर, 42 की तैनाती में फेरबदल

Tue, 22 Aug 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 22 Aug 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Three SI line spot, reshuffle in deployment of 42
गोंडा। पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। तीन सब इंस्पेक्टर को ड्यूटी में शिथिलता बरतने पर लाइन हाजिर किया गया है। साथ ही 42 सब इंस्पेक्टर की तैनाती में फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन

एसपी अंकित मित्तल ने सोमवार देर रात विभिन्न थानों पर तैनात 45 उपनिरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल किया है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर खोड़ारे थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर रामधारी दिनकर व अखिलेश यादव और परसपुर थाने में तैनात राजन सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। राम प्रकाश चंद्र को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली करनैलगंज, खुश मोहम्मद खान को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक देहात कोतवाली व प्रमोद कुमार को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना मनकापुर बनाया गया है। उपनिरीक्षक अवनीश शुक्ल देहात कोतवाली से वजीरगंज, अरविंद कुमार सिंह देहात कोतवाली से तरबगंज, राकेश कुमार इटियाथोक से छपिया, चंद्रशेखर प्रकाश सिंह इटियाथोक से छपिया, रणविजय सिंह इटियाथोक से करनैलगंज, रमाशंकर दुबे इटियाथोक से महिला थाना व बीरबल इटियाथोक से वजीरगंज थाने भेजे गए हैं।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह महिला थाना से खरगूपुर, दूधनाथ चतुर्वेदी खरगूपुर से नवाबगंज, राम प्रसाद सिंह खरगूपुर से कोतवाली नगर, बलराम सिंह मनकापुर से इटियाथोक, उमेश कुमार मोतीगंज से मनकापुर, सुनील कुमार रावत मोतीगंज से इटियाथोक, पशुपति नाथ तिवारी धानेपुर से इटियाथोक व शशि भूषण सिंह धानेपुर से इटियाथोक थाने भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिरीक्षक अमित यादव खोड़ोर से करनैलगंज, ओमप्रकाश पासवान खोड़ारे से मोतीगंज, बृजेश कुमार छपिया से वजीरगंज, अजय कुमार सिंह करनैलगंज से खोड़ारे, नीरज कुमार कटरा बाजार से मोतीगंज, मायाराम कटरा बाजार से खोड़ारे व सुनील कुमार परसपुर से कटरा बाजार थाने में तैनात किए गए हैं। उपनिरीक्षक नेबूलाल राणा पुलिस लाइन से धानेपुर, प्रशांत शुक्ल पुलिस लाइन से करनैलगंज, पेशकार यादव पुलिस लाइन से कटराबाजार, मानिक राज सिंह यादव पुलिस लाइन से मोतीगंज, शैलेश राय पुलिस लाइन से छपिया, विनोद चंद्र जायसवाल पुलिस लाइन से नगर कोतवाली, रमाशंकर यादव पुलिस लाइन से खोड़ारे, संजीव कुमार राय पुलिस लाइन से कौड़िया, मानिकचंद राम पुलिस लाइन से कटरा बाजार, प्रमोद कुमार सिंह पुलिस लाइन से कटरा बाजार, संतोष कुमार सिंह पुलिस लाइन से कटरा बाजार, अमरनाथ पुलिस लाइन से कोतवाली नगर, स्वामीनाथ सिंह पुलिस लाइन से तरबगंज व जय हिंद न्यायालय सुरक्षा से थाना तरबगंज भेजे गए हैं।

तीन दिन पहले चौकी प्रभारी न्यायालय बनाए गए उदय नारायण तिवारी को हटाकर अंगुष्ठ छाप प्रकोष्ठ में तैनात किया गया है। उनके स्थान पर डीसीआरबी के उपनिरीक्षक राम आश्रय यादव को चौकी प्रभारी न्यायालय बनाया गया है। उपनिरीक्षक मदन जी शुक्ल को आयोग सेल से अपर पुलिस अधीक्षक का वाचक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed