फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three passengers found Corona positive

थम नहीं रहा परदेशियों में संक्रमण का सिलसिला

Tue, 16 Mar 2021 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Three passengers found Corona positive
गोंडा। मुंबई से जिले में आने वाले यात्रियों में कोरोना संक्रमण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को मुंबई से आने वाली लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से उतरे यात्रियों की कोरोना जांच पर तीन यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

लगातार चौथे दिन ट्रेन से आने वाले यात्रियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ने लगी है। कोरोना संक्रमितों को जिला अस्पताल स्थित कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जिसके साथ ही कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 16 हो गयी है। वहीं दूसरे प्रदेशों से आने वाले यात्रियों के जांच के लिए रेलवे स्टेशन व बस अड्डे पर मेडिकल की टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में सभी जनपदवासी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें। घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाएं तथा सामाजिक दूरी का पालन करें। किसी भी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई पड़े तो तुरंत जांच अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed