{"_id":"57658d854f1c1be53811d6d8","slug":"three-officers-and-personnel-will-take-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन अफसरों व कर्मियों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन अफसरों व कर्मियों पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Sat, 18 Jun 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
बैठक करतीं डीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन अफसरों व कर्मियों के खिलाफ डीएम ने कार्रवाई करने का निर्देश दिया। टीकाकरण न कराने, पोषाहार वितरण व एमडीएम संचालन न होने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। समाधान दिवस मामलों के निस्तारण कराने के लिए राजस्व कर्मियों को कड़ा निर्देश दिया गया।
शनिवार को डीएम प्रीति शुक्ला व एसपी राजीव मल्होत्रा ने तुलसीपुर थाने के समधान दिवस की गहन समीक्षा की। मौके पर आए 10 मामलों का निस्तारण कराने के लिए राजस्व कर्मियों को निर्दश दिया गया। गैसड़ी ब्लॉक के नगई, कांशीराम-मनकौरा व लौकी कला ग्राम पंचायतों का डीएम व एसपी ने औचक निरीक्षण किया और चौपाल लगाकर ग्रामीणों को विकास के साथ कानून से संबंधित जानकारी दी गई।
म लौकी कला में गर्भवती महिलाओं, बच्चों व मवेशियों का टीकाकरण न कराने की शिकायत पर एएनएम के खिलाफ सीएमओ को कार्रवाई करने व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार शुक्ला को डीएम ने फटकार लगाई। साफ-सफाई न किए जाने की शिकायत पर डीएम ने डीपीआरओ उपेन्द्र राज सिंह को सफाई कर्मी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
नगई गांव में 3.29 लाख और काशीराम मनकौरा में 3.60 लाख रुपये की लागत से तालाब सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र पूरा कराने का निर्देश बीडीओ हरिनरायन को निर्देश दिया। तीनों ग्राम पंचायतों के प्राथमिक स्कूलों में चौपाल लगाकर डीएम ने विकास कार्यों व सरकारी योजनाओं एजवं एसपी ने कानून व्यवस्था की जानकारी दी। इस दौरान सीडीओ रवीश गुप्ता, सीएमओ डा. आशुतोष गुप्ता, पीडी वीरेन्द्र कुुमार यादव, एसडीएम तुलसीपुर सुभाष त्रिपाठी सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।