फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three months honorarium released for cooks of 3100 schools

3100 स्कूलों की 6221 रसोइयों के लिए 2.42 करोड़ का बजट मिला

Fri, 29 Oct 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Three months honorarium released for cooks of 3100 schools
गोंडा। बेसिक शिक्षा के स्कूलों में बच्चों के लिए खाना बनाने वाली रसोइयों का मानदेय अब जारी हो गया है। करीब छह माह का मानदेय नहीं मिला है, लेकिन अभी तीन माह का ही मानदेय जारी हो सका है। पहले चरण में 6221 रसोइयों के तीन माह का मानदेय जारी हुआ है। विभाग को 2.42 करोड़ का बजट मिला है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अनुसूचित वर्ग की रसोइयों का मानदेय जारी हो चुका है।
जिला समन्वयक एमडीएम गणेश गुप्ता का कहना है कि शनिवार को मानदेय के लिए कार्रवाई की जाएगी। पहली नवंबर के पहले मानदेय दे दिया जाएगा।
जिले के 3100 परिषदीय स्कूलों में करीब 8680 रसोइया कार्य करती है। जिसमें अनुसूचित वर्ग की 2459 रसोइया हैं, इनके लिए अलग से बजट जारी होता है। सामान्य और पिछड़े वर्ग की 6221 रसोइये हैं और उनके लिए बृहस्पतिवार को ही बजट जारी हो गया था। जिला समन्वयक का कहना है कि अनुसूचित वर्ग की 2459 रसोइयों का मानदेय भी आ गया है। शनिवार को दोनों बजट को जोड़कर देखा जाएगा कि कितने माह का मानदेय मिला है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहली नवंबर तकहर हाल में मानदेय दे दिया जाना है। विभाग की ओर से जारी बजट के हिसाब से तीन माह का मानदेय ही रसोइयों को मिल सकेगा। इसके बाद फिर बजट आने पर ही मानदेय दिया जा सकेगा। रसोइयों को दीपावली पर भी पूरा मानदेय नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा तब है जब बेसिक शिक्षा में सबसे अधिक जिम्मेदार रसोइया ही हैं, वह अपना कार्य पूरी जिम्मेदारी से करती मिलती हैं। ऐसे में मानेदय समय से न देना चौंकाने वाला है। 1500 रूपये महीने मानदेय में पूरे समय ड्यूटी लिया जाता है। बच्चों के लिए भोजन बनाने के साथ ही स्कूल में समय से रहती हैं।
बेसिक शिक्षा की रसोइयों को दो त्योहार बिना मानदेय के ही मनाना पड़ा। करवा चौथ और दशहरा त्योहार ऐसे ही बीत गया है, उन्हें मानदेय नहीं मिला। अब जाकर मानदेय आया और दीपावली के पहले देने का आदेश है तो पूरा मानदेय मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है।

रसोइयों का कहना है कि किसी और कर्मचारी का मानदेय रुके तो हंगामा खड़ा हो जाता है। लेकिन रसोइयों का सुनने वाला कोई नहीं है। मांग किया है कि मानदेय पूरा दिया जाए और दीपावली के पहले मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed