{"_id":"6a2eea69916e23b7a40111eb","slug":"three-miscreants-arrested-in-encounter-one-shot-gonda-news-c-100-1-slko1028-160329-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली
Sun, 14 Jun 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश को ले जाते पुलिसकर्मी व माैके पर पड़ी बाइक। स्रोत : पुलिस मीडिया सेल
करनैलगंज। सोनहरा मोड़ के पास शनिवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान करनैलगंज पुलिस और एसओजी की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके दो साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय के मुताबिक करनैलगंज सीओ अभिषेक दवाच्या के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक सवार तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया तो वे भागने लगे। पुलिस के घेराबंदी करने पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। जिससे वह गिर गया। भागने की कोशिश कर रहे उसके दो साथियों को भी दबोच लिया गया।
एएसपी ने बताया कि गोली लगने से घायल बदमाश रामचंद्र गुप्त निवासी परसोनीपुरवा थाना कटरा बाजार है। पकड़े गए दो अन्य बदमाश चांदबाबू निवासी काशीराम पुरवा भैसहा, थाना कौड़िया तथा नईम सलीम निवासी ग्राम चौरी, करनैलगंज हैं। आरोपियों के पास से करीब एक किलो 100 ग्राम चांदी, 11 ग्राम सोना, 93 हजार रुपये की नकदी, बाइक, 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस, खोखा व एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि घायल रामचंद्र का सीएचसी करनैलगंज में प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के विरुद्ध जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों के अन्य साथियों और चोरी का माल खरीदने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
रेकी के बाद मकान व दुकानों में करते थे चोरी
एएसपी के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सुनसान इलाकों के घरों और दुकानों की रेकी करते थे। इसके बाद चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपियों की गिरफ्तारी से करनैलगंज क्षेत्र में चोरी की छह घटनाओं का खुलासा हुआ है।
आरोपियों पर कई थानों में दर्ज हैं एफआईआर
एएसपी ने बताया कि मोहम्मद नईम के खिलाफ करनैलगंज, कौड़िया व धानेपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट व गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत छह प्राथमिकी दर्ज हैं। अभियुक्त रामचंद्र गुप्ता के विरुद्ध करनैलगंज, कटरा बाजार व परसपुर थाने में चोरी व गैंगस्टर एक्ट समेत 10 आपराधिक एफआईआर दर्ज हैं।