फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three killed by Corona, 142 new positives found

कोरोना से हालत बिगड़े, तीन की मौत 142 नए पाजिटिव मिले

Thu, 15 Apr 2021 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Three killed by Corona, 142 new positives found
गोंडा। कोरोना संक्रमण से हालात जिले में बिगड़ते जा रहे हैं। गुरुवार को भी तीन लोगों की मौत के साथ ही 142 नए कोरोना पाजिटिव केस सामने आए हैं। पंचायत चुनाव में ड्यूटी के कई कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।
विज्ञापन

कई के परिवारीजन भी कोरोना संक्रमित हैं फिर भी उन लोगों ने कार्रवाई के डर से प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। जिले में लगातार कोरोना पाजिटिव की संख्या बढ़ते जा रहे हैं। वहीं लखनऊ में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वह कोरोना पाजिटिव था और हालत गंभीर होने पर लखनऊ में इलाज करा रहा था।
विज्ञापन

कोरोना से मुजेहना के ग्राम पंचायत बेलहरी में बृहस्पतिवार की रात्रि में ही कमनी प्रसाद प्रसाद पांडे (60) वर्ष की भी मौत हो गई। इसके अलावा राजापुर परसौरा निवासी दिनेश शुक्ला की 55 वर्षीय पत्नी की मौत हो गई है। कोरोना संक्रमण से होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश शुक्ल का परिवार पिछले काफी दिनों से दिल्ली में ही रह रहा है। दिल्ली में इनकी हालत खराब होने के गोंडा लाया गया था। गोंडा में ही किसी निजी चिकित्सालय में इलाज करा रहे थे, जहां मौत हो गई। इसके अलावा शहर के मालवीय नगर के रहने वाले संजय रायतानी उर्फ कालू सिंधी (45) कोरोना पॉजिटिव थे और लखनऊ में इलाज चल रहा था।
जहां उनकी मौत हो गई। इसके अलावा जिले में 142 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मुजेहना के माधवगंज में 32 वर्षीय युवक लवकुश की हालत एकाएक बिगड़ने पर जिला मुख्यालय उपचार के लिए भेजा गया है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक मिश्र ने बताया कि बेलहरी के दोनों मृतकों के परिवारों की सैंपलिंग कराई जा रही है। राजापुर परसोरा के लिए भी टीम रवाना कर दिया गया है।
सीएचसी अधीक्षक परसपुर डॉ एमपी यादव व डॉ दीपक ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लगे सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार व सहायक निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार एंटीजन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इनके संपर्क में आये ब्लॉक के एपीओ हिमांशु पाठक, ग्राम विकास अधिकारी दिनेश कुमार सिंह व सफाई कर्मचारी नरेंद्र कुमार यादव भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिससे परसपुर ब्लाक कार्यालय में हड़कंप मच हुआ है। इसी तरह ग्राम बेलवानोहर, कस्बा परसपुर, तालेपुरवा, राजाटोला, पूरे दौलत बेलमत्थर तथा कोंडरी क्षेत्र में एक 2 वर्षीय बालक, कई महिला व पुरुष सहित कुल 17 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed