फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three killed by Corona, 107 new infected found

कोरोना से तीन की मौत, 107 नए कोरोना केस

Sat, 01 May 2021 10:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Three killed by Corona, 107 new infected found
गोंडा। कोरोना के कहर से हर कोई सकते में हैं। कोरोना के नए संक्रमितों में गिरावट आई है, लेकिन तीन मौतों से लोग सहमे हुए हैं। शनिवार को 5737 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आई है, जिसमें 107 नए संक्रमित ही मिले हैं।
विज्ञापन

इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि कोरोना संक्रमण के फैलाव में कमी आई है। वहीं 5428 नए सैंपल जांच के लिए भेजे भी गए हैं। प्रशासन का पूरा जोर कोरोना मरीजों की पहचान करने पर है।
विज्ञापन

इससे सैंपल लेेने में बढ़ोत्तरी की गई है। तीन दिन पहले नए मामलों में गिरवाट शुरू हुई है जो अभी जारी है। फिर भी सौ से अधिक केस रोज आने से सतर्कता पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में एक प्रधान पद प्रत्याशी समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। इनका इलाज जिला अस्तपाल में चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार तीन मौते हुई हैं और अब कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 121 हो गई है।
कोरोना के नए मामलों में भले ही गिरावट दर्ज की गई है लेकिन संक्रमितों की मौत से समस्या बढ़ी हुई है। वैसे आक्सीजन की कमी दूर करने के लिए महिला अस्पताल में ऑक्सीलन प्लांट शुरू किए जाने और अस्पताल में आक्सजीन की उपलब्धता बढ़ाने से काफी हद तक मरीजों की परेशानियों पर अंकुश लगा है।
शनिवार को जिला अस्पताल के कोविड हास्पिटल में 45 कोरोना संक्रमित भर्ती हैं और 81 बेड अभी खाली हैं। इसके अलावा निजी खर्च वाले एक नर्सिंग होम में 110 मरीजों का इलाज हो रहा है। वहां सिर्फ 10 बेड ही बचे हैं। मरीजों की सुविधा के लिए तीन सीएचसी को कोविड हास्पिटल घोषित करने की व्यवस्था हुई है, इससे ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को समय से इलाज संभव हो सकेगा।

रिपोर्ट के अनुसार होम आइसोलेशन के करीब 320 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने लोगों को संयम बरतने और कोविड प्रोटोकाल पालन करने की अपील किया है। जिससे कोरोना संक्रमण के फैलाव पर अंकुुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed