{"_id":"4eb5386055126e4329115a890d4e7eaf","slug":"three-injured-in-attack-of-wild-hog-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली सूकर के हमले में तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली सूकर के हमले में तीन लोग घायल
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खोड़ारे थाना क्षेत्र के चंद्रदीप गांव में रविवार सुबह एक जंगली सूकर ने हमलाकर तीन लोगों को घायल कर दिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि चंद्रदीप गांव के रहने वाले अयोध्या प्रसाद सुबह अपने खेत में काम कर रहे थे।
इसी दौरान उन पर एक जंगली सूकर ने हमला कर दिया। अयोध्या प्रसाद के शोर मचाने पर खेत जा रहे अब्दुल्ला और बालकराम बचाने पहुंचे तो सूकर ने हमला कर उन्हें भी घायल कर दिया। तीन लोगों के गुहार लगाने पर तमाम ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंचे तो सूकर जंगल की ओर भाग गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।