फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three including sweeper died in road accidents

Gonda News: सड़क हादसों में सफाईकर्मी समेत तीन की मौत

Sat, 05 Oct 2024 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 05 Oct 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Three including sweeper died in road accidents
गोंडा। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में बालपुर पुल के पास शुक्रवार शाम सड़क हादसे में घायल सफाईकर्मी की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। इसके साथ ही शनिवार को वजीरगंज थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

करनैलगंज के कुतुबपुर निवासी संदीप कुमार सिंह (42) ग्राम नकहरा में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात थे। उनके चचेरे भाई संजय उर्फ बबलू सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह बाइक से गोंडा गए थे। लौटते समय शाम करीब सात बजे बालपुर में टेढ़ी नदी पुल के पास बाइक समेत गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी करनैलगंज से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन परिजन निजी अस्पताल में ले गए। जहां इलाज के दौरान संदीप की मौत हो गई।
विज्ञापन

वजीरगंज के ऊंचवा भरहापारा निवासी अनिल कुमार पांडेय (55) शुक्रवार रात साइकिल से घर लौट रहे थे। तभी बलेश्वरगंज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा अयोध्या- गोंडा मार्ग पर शनिवार सुबह वजीरगंज के रौजा गांव के पास स्कूटी से जा रहे नवाबगंज के अकबरपुर निवासी देवी प्रसाद जायसवाल (52) अनियंत्रित होकर गिरने से घायल हो गए। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने देवी प्रसाद को सीएचसी पहुंचाया, जहां से मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। वहां उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि सड़क हादसों में दो लोगों की मौत की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed