{"_id":"64ff582bab3e9807530329f7","slug":"three-houses-were-looted-three-were-left-bleeding-gonda-news-c-100-1-slko1028-4074-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: तीन घरों में लूटपाट, तीन को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: तीन घरों में लूटपाट, तीन को किया लहूलुहान
Mon, 11 Sep 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। तरबगंज थाना क्षेत्र के देवरदा डीहा गांव में रविवार रात बदमाशों ने धावा बोलकर तीन घरों में जमकर लूटपाट की। विरोध करने पर गृहस्वामी समेत तीन लोगों को हमला करके जख्मी कर दिया। मामले की जानकारी होने पर तरबगंज पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से छानबीन की मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
बेलसर नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत देवरदा डीहा निवासी जीवन नाथ तिवारी के घर पर रविवार रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। विरोध करने पर जीवन नाथ पर डंडे से हमला कर दिया। उन्हें बचाने दौड़ी पत्नी सुनीता व बेटी अंशिका को भी डंडे से हमला करके लहूलुहान कर दिया। इसके बाद जीवन नाथ की बहू पूनम के चार थान जेवर व संदूक लेकर बदमाश भागने लगे। तभी उन्हें जीवन नाथ की दूसरी बहू मीरा दिखी तो उसके गले से मंगलसूत्र, कान के बाले भी नोच ले गए। अंशिका ने बताया कि चार बदमाश थे। संदूक घर के पास खेत में खाली पड़ा मिला। उसमें रखी 35 हजार नकदी व अन्य सामान बदमाश निकाल ले गए।
जीवन नाथ के घर से निकलकर बदमाशों ने गांव के ही श्याम धवन मौर्य के घर धावा बोल दिया। पिछवाड़े की दीवार से चढ़कर जीने के रास्ते घर में उतरे बदमाश दो संदूक, तीन जोड़ी पायल व नकदी लूट ले गए। श्याम के परिवार की मंजू ने बताया कि जाते समय अपराधियों ने उनके गले से मंगलसूत्र छीन लिया। विरोध पर जान से मारने की धमकी देकर बदमाश भाग गए। मंजू ने बताया कि सभी बदमाश टी-शर्ट पहने थे।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाशों ने आशुतोष पांडेय के घर धावा बोल दिया। उनके घर से 35 हजार की नकदी लूट ले गए। आशुतोष की बेटी गरिमा ने बताया कि रात 11 बजे तक वह कमरे में पढ़ाई कर रही थी। फिर कमरा बंद करके घर में सोने चली गई। आशुतोष ने बताया कि वह बरामदे में सो रहे थे। इसी बीच फोन आ गया। जब उठे और बाहर निकले तो बदमाशों ने मारने के लिए दौड़ा लिया। किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
तरबगंज के प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि चोरी के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। लूटपाट की वारदात नहीं हुई है। चार लोगों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।