{"_id":"57794ddd4f1c1b6b697f9d69","slug":"three-houses-damaged-by-falling-trees-five-poles-broken","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ गिरने से तीन घर क्षतिग्रस्त, पांच खंभे टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ गिरने से तीन घर क्षतिग्रस्त, पांच खंभे टूटे
अमर उजाला/गोंडा
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
पेड़ गिरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के बालपुर हजारी गांव में रविवार की भोर पीपल का बड़ा पेड़ गिरने से तीन घर क्षतिग्रस्त हो गए और बिजली के पांच खंभे भी टूट गए। वहीं, पेड़ की चपेट में आकर एक महिला घायल हो गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विद्युत पोल टूटने से बालपुर कस्बा सहित अन्य दो गांवों की आपूर्ति ठप हो गई, जिससे करीब दो हजार लोगों को बिजली अगले तीन दिनों तक मिलने की संभावना नहीं है।
रविवार की भोर बालपुर हजारी गांव में वर्षों पुराना पीपल का बड़ा पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ का एक हिस्सा कृष्ण कुमार मिश्र, पवन कुमार मिश्र व विपिन मिश्र के मकान पर जा गिरा, जबकि पेड़ का आधा हिस्सा बिजली के तारों पर जा गिरा, जिसकी चपेट में आने से बिजली के पांच खंभे धराशायी हो गए और तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए।
पेड़ की चपेट में आकर विपिन मिश्र की पत्नी जूली घायल हो गई। घायल महिला को परिवारीजनों ने बालपुर बाजार में निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। वहीं, पेड़ के विद्युत पोल पर गिरने से गांव में विद्युत आपूर्ति के लिए लगे पांच खंभे व तार टूट कर जमीन पर गिर गए, जिससे दो हजार ग्रामीणों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन
घटना की सूचना पाकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना पर हलका लेखपाल उमेश पांडेय व ग्राम प्रधान परमात्मादीन साहू ने पहुंचकर क्षति का जायजा लिया।