{"_id":"57506c5f4f1c1b4366109862","slug":"three-hours-black-out-in-four-districts-of-division","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल के चार जिलों में तीन घंटे ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल के चार जिलों में तीन घंटे ब्लैक आउट
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
Updated Thu, 02 Jun 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
बिजली संकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती के रास्ते गोंडा आने वाली 220 केवी बिजली की लाइन गुरुवार की दोपहर सवा एक बजे के करीब अचानक फाल्ट आने से ब्रेकडाउन में आ गई। जबकि इसी के कुछ देर बाद सुल्तानपुर, सोहावल के रास्ते गोंडा आने वाली 220 केवी बिजली की लाइन में भी फाल्ट आ गया। जिससे मंडल के सभी चार जिलों की बिजली 3 घंटों के लिए गुल रही।
एक्सईएन ट्रांसमिशन सीपी पांडेय के मुताबिक गोंडा से ही मंडल के चार जिलों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। जिसके लिए 220 केवी की एक लाइन सुल्तानपुर से और दूसरी बस्ती से गोंडा आई हुई है।
गुरुवार को बस्ती लाइन से चल रही मंडल के चार जिले गोंडा, बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती की बिजली बस्ती से गोंडा के रास्ते में लोकेशन नम्बर 290-291 के बीच दोपहर 1.15 बजे कंडक्टर (तार) टूट जाने के कारण बाधित हो गई।
विज्ञापन
जबकि इसी के ठीक 10 मिनट बाद सुल्तानपुर से सोहावल के रास्ते गोंडा आने वाली लाइन में भी सुल्तानपुर से सोहावल के बीच फाल्ट आ गया। जिससे दोपहर 1:25 बजे मंडल के सभी चार जिलों की बिजली ब्लैकआउट में चली गई।
हालांकि तीन घंटे बाद सुल्तानपुर में फाल्ट ठीक कर लिए जाने से शायं 4:27 बजे बिजली बहाल हो गई। लेकिन आपूर्ति सीमित होने के नाते गोंडा व बाकी जिलों में रोस्टिंग करके लोगों को बिजली दी जा रही है। उधर बस्ती लाइन के लोकेशन नम्बर 290-291 का फाल्ट भी देर रात तक ठीक होने का अनुमान है।