{"_id":"693b04980cc0781968024161","slug":"three-government-schools-will-be-upgraded-with-rs-5-crore-gonda-news-c-100-1-gon1001-148625-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पांच करोड़ से उच्चीकृत होंगे तीन राजकीय विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पांच करोड़ से उच्चीकृत होंगे तीन राजकीय विद्यालय
Thu, 11 Dec 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले के शिक्षा ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए शासन ने तीन राजकीय विद्यालयों के उच्चीकरण के लिए पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था कंस्ट्रक्शन एंड डिज़ाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) को दी गई है, जो जल्द ही स्थल पर कार्य प्रारंभ करेगी।
मनकापुर के कंपोजिट विद्यालय गोपालपुर व छपिया के जूनियर हाईस्कूल चारू को उच्चीकृत कर हाईस्कूल तक कर दिया गया है। प्रत्येक विद्यालय भवन के निर्माण व अन्य मद में एक करोड़ 46 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, राजकीय हाईस्कूल पहाड़ापुर हलधरमऊ को उच्चीकृत कर इंटरमीडिएट तक किया जाएगा। इसके लिए दो करोड़ आठ लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। सीएंडडीएस की ओर से विद्यालय प्रबंध समिति से समन्वय स्थापित कर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। प्रस्तावित निर्माण कार्यों में नई कक्षाओं के साथ-साथ प्रयोगशाला, स्टाफ रूम, छात्र-छात्राओं के लिए अलग शौचालय, हैंडवॉश पॉइंट, पेयजल सुविधा और नवीनतम मानकों के अनुरूप बाउंड्रीवाल निर्माण भी शामिल है।
डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से ग्रामीण क्षेत्रों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक माहौल मिलेगा तथा भविष्य में अन्य विद्यालयों के उच्चीकरण का मार्ग भी प्रशस्त होगा। कार्यदायी संस्था को समय से काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है।