फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three government inter colleges could not be completed in two and a half years

ढाई साल में नही पूरे हो सके तीन राजकीय इंटर कॉलेज

Sun, 17 Jan 2021 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Three government inter colleges could not be completed in two and a half years
गोंडा में तरबगंज के करनीपुर में राजकीय इंटर कालेज का निर्माणाधीन भवन। - फोटो : GONDA
गोंडा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए मुख्यमंत्री की पहल धरातल पर नहीं उतर सकी है। ढाई साल से तीन राजकीय इंटर कॉलेजों का निर्माण पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

तरबगंज के करनीपुर में राजकीय इंटर कॉलेज के निर्माण की सारी कार्रवाई पूरी होने के बाद भी निर्माण अधूरा है। वहीं करनैलगंज में स्थान तय होने के बाद से निर्माण ही नहीं शुरू हो पाया। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी भी जताई, लेकिन कार्यदायी संस्थाएं लापरवाही कर रही हैं।
विज्ञापन

जनपद में तीन राजकीय इंटर कॉलेजों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने 14 अगस्त 2018 को स्वीकृति दी। प्रति विद्यालय के निर्माण के लिए 277.24 लाख की धनराशि की मंजूरी मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल में पूरे होने वाला कार्य ढाई साल बीत जाने के बाद भी कार्यदायी संस्थाएं पूर्ण नहीं कर पाई। वहीं करनैलगंज में विद्यालय के लिए भूमि का चयन में देर में होने के कारण निर्माण अभी शुरू नहीं हो सका है। मुख्यमंत्री घोषणा से तीन राजकीय इंटर कॉलेज के निर्माण में तरबगंज के करनीपुर ग्राम पंचायत, मनकापुर के गौरा, कर्नलगंज को शामिल किया गया है।
प्रति विद्यालय का निर्माण 277.24 लाख से निर्माण होना है। तरबगंज में इंटर कालेज के निर्माण के लिए सीएनडीएस, मनकापुर के लिए यूपी सिडको, कर्नलगंज के लिए राजकीय निर्माण निगम को जिम्मेदारी दी गई है। निर्माण के लिए तरबगंज को 135.27 लाख, मनकापुर के लिए 135.27 लाख रुपए की धनराशि भी दी जा चुकी है।
अभी कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। कार्यदायी संस्थाओं के धीमी गति से हो रहे निर्माण से आगामी सत्र में भी विद्यालय का निर्माण पूरा होने की संभावना नहीं दिख रही है। विद्यालय निर्माण पूरा न होने से क्षेत्र के बच्चों को सस्ती व अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के सपनों को धक्का लग सकता है।

कालेजों के निर्माण में ढिलाई पर बीते दिनों जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने कड़ी चेतावनी दी। इसके बाद भी निर्माण में ढिलाई ही हो रही है। तरबगंज के करनीपुर में निर्माण को देखें तो यहां पर अभी पूरे भवन की छत नहीं लग पाई है। छत के बाद प्लास्टर, खिड़की दरवाजा, बाउंड्री वॉल का निर्माण बाकी है, जबकि नया सत्र आने में मात्र अब ढाई महीने बाकी रह गए है। यही हाल मनकापुर के गौरा का है। कर्नलगंज में अभी जमीन का अधिग्रहण ही नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed