फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three divorces say married woman removed from home

तीन तलाक बोल विवाहिता को घर से निकाला

Mon, 17 Feb 2020 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Three divorces say married woman removed from home
खरगूपुर (गोंडा)। दहेज नहीं मिला तो बहू को मारपीट कर घर से निकाल दिया और तीन तलाक दे दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डेढ़ माह बाद खरगूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला कस्बा खरगूपुर के दर्जी मोहल्ले की है। यहां के निवासी निरंजन ने अपनी पुत्री मैसरजहां की शादी छह वर्ष पूर्व जाने आलम पुत्र रहिमुल्ला निवासी यतीमखाना करनैलगंज के साथ किया था।
विज्ञापन

शादी के बाद से सास, ससुर व पति दो लाख रुपये नगदी, जंजीर व मोटरसाइकिल के लिए उसे प्रताड़ित करते थे और कुछ दिनों बाद उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को दिये अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि जनवरी के आखिरी सप्ताह में उसका पति विदाई कराने उसके मायके में आया था जहां विदाई के दौरान दहेज न मिलने पर उसे तीन तलाक दे दिया और चला गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट मुस्लिम महिला अध्यादेश सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed