{"_id":"6077286c8ebc3e59144f2265","slug":"three-dead-including-prime-candidate-131-new-corona-infected-gonda-news-lko574212491","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान प्रत्याशी समेत दो की मौत, 131 नए कोरोना पाजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान प्रत्याशी समेत दो की मौत, 131 नए कोरोना पाजिटिव मिले
विज्ञापन
गोंडा में युवक को मास्क देकर कोविड प्रोट्रोकाल का पालन करने की हिदायत देते एसपी।
- फोटो : GONDA
गोंडा। कोरोना के कहर से अब हर कोई सहमा है। बुधवार को कोरोना से मुजेहना ब्लाक के एक प्रधान पद प्रत्याशी के साथ ही तीन लोगों की मौत हो गई। कोरोना केस ने सारे रेकॉर्ड ही तोड़ दिए। एक दिन में ही 131 नए कोरोना पाजिटिव आने से खलबली मच गई है।
शहर के साथ ही गांवों में भी कोरोना संक्रमण फैल रहा है। प्रवासियों के लगातार आने और होम आइसोलेट कोरोना मरीजों की ओर से किए जा रही लापरवाही से लगातार केस बढ़ते जा रहे हैं। हर दिन नए केस बड़ी संख्या में सामने आने से स्वास्थ्य विभाग के भी हाथ पांव फूल गए हैं। कई स्वास्थ्य कर्मी भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
जिले में कोरोना के केस लगातार बढ़ने से आम लोगों के साथ ही अधिकारियों में भी खलबली है। जिले में बुधवार को कोरोना से मुजेहना के बेलहरी गांव के प्रधान पद प्रत्याशी सुशीला देवी (55) पत्नी बाल दास की मौत हो गई। बीमार होने पर इनके परिजनों ने 11 अप्रैल की शाम को जिला मुख्यालय के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
जहां स्थिति नियंत्रण से बाहर देख कर अस्पताल प्रशासन ने सुशीला देवी को बुधवार की दोपहर छुट्टी दे दी। अस्पताल से वापस घर लाते समय रास्ते में ही सुशील की मौत हो गयी। इसके साथ ही एक निजी अस्पताल में भर्ती 55 साल के नंद गोपाल सिंह की मौत हो गई।
जिले में 2917 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली। जिसमें 131 नए कोरोना केस मिले। इसके अलावा 2786 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बुधवार को 3665 लोगों का सैंपल लिया गया है। जिसकी रिपोर्ट आनी है।
जिला अस्पताल में बने कोविड हास्पिटल में 35 मरीजों को भर्ती कराया गया है, वहीं निजी अस्पताल में 48 मरीज भर्ती हैं। अस्पताल में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिले में बुधवार तक 719 कोरोना मरीज सक्रिय हैं। इससे जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ने के आसार बढ़ गए हैं। एक माह में ही नौ लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है और अब कोरोना काल में जिले में 77 लोगों के मौत होने की सूचना प्रशासन ने दी है।
कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ने से पुलिस विभाग भी सकते में आ गया है। कई अधिकारी भी कोरोना संक्रमित हैं। वहीं पत्रकारों के भी कोरोना पाजिटिव होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने एक खुलासे के लिए बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस भी रद्द कर दिया।
उनकी ओर से सूचना दी गई कि कई पत्रकारों की ओर से फोन पर बताया कि वह कोरोना पाजिटिव हैं और होम आइसोलेट हैं। इस तरह कोरोना संक्रमण इस बार हर तरफ फैल रहा है।
कोरोना महामारी की चेन तोड़ने के लिए प्रशासन ने सोमवार की रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू के सख्ती से पालन कराने की तैयारी तेज हो गई है। डीएम-एसपी समेत पूरा प्रशासनिक अमला एक साथ शहर में लोगों को हिदायत दी जा रही है। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की देखरेख में एनाउंसमेंट कराकर दुकानें बंद कराई गईं।
लोगों से नाइट कर्फ्यू का पालन करने की अपील भी की गई। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि शासन के आदेश पर नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। नाइट कर्फ्यू का कड़ाई से पालन कराने के लिए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों संग जिला मजिस्ट्रेट के साथ ही वह स्वयं शहर में भ्रमण पर रहेंगे। शहर के सभी इलाकों में रात नौ बजे से दुकानें बंद करा दी जाएंगी।
लोगों को नाइट कर्फ्यू के दौरान घर से बाहर न निकलने की अपील की गई है। कोरोना के कहर से लोगों को बचाने के लिए नाइट कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। बिना मास्क के घर के बाहर न निकलने की लोगों से अपील की गई है। सभी सीओ व थानाध्यक्षों समेत चौकी प्रभारियों को नाइट कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।