{"_id":"60a3d7628ebc3e8dbb659cca","slug":"three-dead-from-corona-33-new-infected-found-gonda-news-lko5785504107","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से तीन लोगों की मौत 33 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से तीन लोगों की मौत 33 संक्रमित
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संक्रमण के नए मामलों में तेजी से कमी आ रही है। पिछले महीने की तुलना में नए संक्रमितों में करीब 80 फीसदी तक कमी आई है। मंगलवार को कोरोना संक्रमण से तीन लोगों की मौत के साथ हुई है तथा 33 लोग कारोना संक्रमित पाए गए।
जिले मेे कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से घट रहे हैं। पिछले महीने तक जहां हर रोज 250 से लेकर 350 तक कोरोना संक्रमित मिल रहे थे। वही इस सप्ताह हर रोज मिलने वाले मरीजों की संख्या घटकर 33 तक पहुंच गई है।
वहीं गांवो में पैर पसार चुके कोरोना संक्रमण में भी कमी देखी जा रही है। गांवों में भी लोग कोरोना नियमों के प्रति सचेत हो रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग गांवों में सेनेटाइजेशन के साथ फॉगिंग व सेहत की जांच में लग गया है।
विज्ञापन
मंगलवार को कोरोना संक्रमण से तीन लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई तथा 33 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। कोरोना से संक्रमित गंभीर बीमारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा अन्य लोगों को डाक्टरों की निगरानी में होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।
वहीं अस्पतालों में अब मरीजों के लगातार ठीक होने की वजह से भीड़ भी कम हो चुकी है और बेड भी खाली हो रहे हैं। लोगों को आक्सीजन के साथ आइसीयू और वेंटिलेटर भी आसानी से मिल जा रहे हैं। इसकी वजह से अस्पतालों में अब मारामारी की स्थिति नहीं रह गई है।
गांवों में विभिन्न बीमारियों से लगातार हो रही मौतों की खबर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी है। जिससे जिले के गांवों में भी लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही सैनिटाइजेशन, फागिंग व कंटेनमेंट जोन सक्रिय किए जाने की कवायद तेज कर दी है।
कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर का प्रकोप जिले में कहर बनकर टूटा है। पिछले महीने कोरोना व सांस की बीमारियों से कई लोगों की मौत हो गयी। शहर के बाद गांवों में मौत का मातम तेज हो गया है।
हर गांव मे लगभग दो चार लोगों की मौत हो जा रही है। कुछ गांवों मे तो पिछले महीने भर में दर्जनों लोगों की मौत हो गई है। जिसकी खबर अमर उजाला अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का असर हुुआ का जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने गांवों का सर्वे कर दवाएं, जांच व अन्य आवश्यक कार्यवाई पर विशेष ध्यान दिया जिससे गांवों की स्थित में सुधार हुआ है।
मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटियाथोक के 3 गांवों में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों की टीम ने रामनगर झिन्ना, बैरागीजोत और बेलवा शुक्ल गांव में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।यहां 137 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान डॉ.अकबर अली,दीक्षा सिंह व डा. जवाहर लाल रस्तोगी मौजूद रहे।