फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three billion dues of farmers on Bajaj sugar mill

बजाज चीनी मिल कुन्दरखी की 252 करोड़ की देनदारी

Tue, 23 Feb 2021 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Three billion dues of farmers on Bajaj sugar mill
गोंडा। किसानों की आय दुगुना करने में लगी सरकार के सारी कवायदों पर कुंदरखी चीनी मिल की अड़ंगेबाजी भारी पड़ रही है। देवी पाटन मंडल की दस चीनी मिलों में एक मात्र चीनी मिल कुंदरखी ने किसानों का 300 करोड़ का भुगतान नहीं किया है। इसमें 40 करोड़ रुपये बीते पेराई सत्र का शामिल है। मिल का संचालन 24 फरवरी को बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

गोंडा स्थित बजाज चीनी मिल कुंदरखी किसानों का दर्द नहीं मिटा पाई। वर्तमान पेराई सत्र बुधवार को समाप्त हो जाएगी। लेकिन किसानों द्वारा आपूर्ति किए गए गन्ने के एवज में चीनी मिल पर 252 करोड़ की देनदारी हो गई। मिल ने चालू पेराई सत्र का एक पाई भी भुगतान नहीं किया है, जबकि पुराने सत्र का 40 करोड़ बकाया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि गोंडा में धान, गेहूं छोड़ कर मुख्य नगदी फसल गन्ना है जिस पर किसानों का आर्थिक विकास टिका हुआ है। इसी के पैसे से किसान बैंक का कर्ज, बच्चों की पढ़ाई, बेटियों की शादी, भवन निर्माण वा त्यौहार निपटाते हैं, लेकिन मिल की प्रबंधकीय व्यवस्था व अधिकारियों की लाचारी से किसानों के बकाए भुगतान में रोड़ा ही रोड़ा दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिल वर्तमान पेराई सत्र में 25 नवंबर से 24 फरवरी तक चली है, जिसमें लगभग 82 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की है और लगभग 252 करोड़ की देनदारी है।
मिल संचालन के समय कई संगठनों ने पिछले साल के भुगतान के लिए धरना प्रदर्शन भी किया था और मिल प्रबंधन ने 20 फरवरी तक का भुगतान करने के लिए कहा था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। वहीं क्षेत्र के डड़वा कानूनगो निवासी अरूण शुक्ल ने कहा कि गन्ना नकदी फसल होने के बावजूद यदि यही हाल रहा तो गन्ने की खेती करने से मोहभंग हो जाएगा।
सोनभरिया के दूधनाथ वर्मा ने कहा कि अब किसानों की पीड़ा लेने वाला कोई नेता नहीं है। वहीं किसान नेता बब्बू सिंह विसेन का कहना है कि बजाज चीनी मिल संवेदनहीन है और किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

बजाज चीनी मिल कुंदरखी यूनिट के महाप्रबंधक गन्ना योगेंद्र सिंह ने बताया कि चीनी मिल का संचालन 24 फरवरी को बंद कर दिया जाएगा। पिछले सत्र का भुगतान 10 मार्च तक कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद मौजूदा सत्र का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed