{"_id":"69f0f492a2892bc9ff037000","slug":"three-arrested-for-snatching-mobile-phone-and-stealing-rs-55000-gonda-news-c-100-1-gon1041-157210-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मोबाइल छीनकर 55 हजार उड़ाने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मोबाइल छीनकर 55 हजार उड़ाने वाले तीन गिरफ्तार
Tue, 28 Apr 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
विश्नोहरपुर। चकशिवरहा निवासी जमील अहमद से मोबाइल छीनकर 55 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने के मामले में नवाबगंज पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक अन्य की तलाश की जा रही है।
नवाबगंज बाजार से शनिवार को घर लौटते समय बाबा पुरवा तालाब मार्ग पर काली पल्सर सवार तीन युवकों ने जमील का मोबाइल छीन लिया था। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि सोमवार देर शाम दुल्लापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रोका गया। सख्ती से पूछताछ पर उन्होंने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। मुख्य आरोपी नवाबगंज के संचरही निवासी अहमद रजा ने बताया कि वह कस्बे में अंडे की दुकान चलाता है। जमील वहां यूपीआई से पेमेंट करता था। उसने पासवर्ड याद कर लिया था। जमील के खाते में अधिक रकम होने की जानकारी पर उसने दोस्तों संग मिलकर मोबाइल छीनने की साजिश रची। इसके बाद 55 हजार रुपये गेमिंग एप में ट्रांसफर कर लिए। मामले में अहमद रजा, सोहेब आलम व अब्दुल अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। चौखड़िया निवासी अजय सिंह की तलाश जारी है। पुलिस ने मोबाइल व घटना में प्रयुक्त पल्सर बरामद कर ली है।