फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three absent including staff nurse during inspection

Gonda News: निरीक्षण में स्टाफ नर्स समेत तीन अनुपस्थित

Thu, 30 Apr 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 30 Apr 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Three absent including staff nurse during inspection
बेलसर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतलाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं की पड़ताल की गई और कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका की जांच में एक स्टाफ नर्स सहित तीन कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. सतपाल सोनकर से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों में कविता माथुर (स्टाफ नर्स), पवन कुमार गौतम (लिपिक) और विजय लक्ष्मी (वार्ड आया) शामिल हैं। सीएमओ ने वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों से मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और साफ-सफाई तथा व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सीएमओ के अचानक पहुंचने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed