फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Threatened to kill Dalit Lekhpal for survey of flood

बाढ़ का सर्वे करने गए दलित लेखपाल को मारने की धमकी

Sun, 23 Aug 2020 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Threatened to kill Dalit Lekhpal for survey of flood
उमरी बेगमगंज (गोंडा)। गढ़ी गांव में दो दिन पहले बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे करने गए दलित लेखपाल से गांव के एक व्यक्ति ने घर पर बुुलाकर नियम विरुद्ध शौचालय का प्रस्ताव बनाने का दबाव बनाया। जब लेखपाल ने प्रस्ताव बनाने से इनकार किया तो उससे अभद्रता करते हुए धमकी दी। मामले में लेखपाल ने थाना उमरी बेगमगंज में धमकाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, धमकी व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तरबगंज तहसील क्षेत्र के गढ़ी के लेखपाल अमित कुमार ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे करने वह 20 अगस्त को ग्राम रोजगार सेवक सुभाष कुुमार, अरविंद श्रीवास्तव व महेश सिंह के साथ दोपहर से शाम 6 बजे तक गढ़ी गांव में सर्वे कर रहा था। शाम को गांव के ही महेेेश सिंह यह कहकर अपने घर बुला ले गए कि उनके पिता ने बुलाया है। जब वह महेश के घर पहुंचा तो शम्भू सिंह ने उससे शौचालय का प्रस्ताव बनाने का दबाव बनाया। मगर वह नियम विरुद्ध था। इसलिए प्रस्ताव बनाने से इनकार कर दिया तो अभद्रता करते हुुए धमकी दी। मामले मे लेखपाल अमित कुमार ने थाने में शंभू सिंह के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, धमकी व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज रतन पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed