{"_id":"6a6b8d8c8f2d989854075e1f","slug":"threat-to-throw-acid-at-a-young-woman-gonda-news-c-100-1-slko1026-163331-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: युवती पर तेजाब फेंकने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: युवती पर तेजाब फेंकने की धमकी
Thu, 30 Jul 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। शहर के एक मोहल्ले में ब्यूटी पार्लर जा रही युवती से छेड़खानी और तेजाब फेंकने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की बहन की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूसरे मामले में 14 वर्षीय किशोरी के कथित अपहरण के आरोप में दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एक गांव निवासी महिला ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह परिवार के साथ शहर के एक मोहल्ले में किराये के मकान में रहती हैं। उनकी बहन एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। 25 जुलाई की सुबह 11 बजे वह ब्यूटी पार्लर जा रही थी। तभी अशोक सिंह और उसके साथ मौजूद एक अज्ञात युवक ने रास्ता रोक लिया। पीड़िता का आरोप है कि दोनों ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर अशोक सिंह ने कहा कि यदि उसकी बात नहीं मानी तो चेहरे पर तेजाब फेंक देगा। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए उसका पीछा करने लगे। युवती किसी तरह वहां से बचकर निकली और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
अन्य मामले में एक व्यक्ति ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी 26 जुलाई की रात 09:30 बजे दवा लेने घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते रोहित और उसका साथी जितेंद्र किशोरी को जबरन अपने साथ ले गए हैं। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश और मामले की जांच शुरू कर दी है।