फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Threat looms on catering business in Sahalag

Gonda News: सहालग में कैटरिंग कारोबार पर मंडराया खतरा

Tue, 14 Apr 2026 09:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 14 Apr 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
Threat looms on catering business in Sahalag
गोंडा। खरमास समाप्त होते ही सहालग की शुरुआत हो गई है, लेकिन शादी-विवाह के इस सीजन में सिलिंडर की किल्लत ने होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले करीब 40 दिनों से गैस की अनियमित आपूर्ति के चलते छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े गेस्ट हाउस संचालक तक सभी चिंतित हैं।
विज्ञापन

कैटरिंग का काम कर रहे पराग का कहना है कि शादी सीजन के लिए महीनों पहले बुकिंग हो चुकी है, लेकिन सिलिंडर न मिलने से ऑर्डर पूरा करना मुश्किल हो रहा है। इससे न सिर्फ आर्थिक नुकसान का खतरा है, बल्कि ग्राहकों के बीच साख पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े राजू का कहना है कि जगह-जगह कार्यक्रम में काम करने के लिए जाना होता है। अब सिलिंडर नहीं मिल रहा है, क्या करें। अब तो बुकिंग वालों को यह संदेश दिया जा रहा है कि सिलिंडर की व्यवस्था स्वयं करें। स्थिति यह है कि कई व्यापारी मजबूरी में घरेलू गैस सिलिंडरों का उपयोग कर रहे हैं, जिससे उन पर कार्रवाई का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि शादी का सीजन उनके सालभर की आय का बड़ा आधार होता है। इसी दौरान होने वाली कमाई से वे कर्मचारियों का वेतन और अन्य खर्च पूरे करते हैं। ऐसे में गैस संकट का सीधा असर हजारों परिवारों की आजीविका पर पड़ सकता है।

कारोबारियों ने प्रशासन से मांग की है कि कामर्शियल गैस सिलिंडरों की आपूर्ति बढ़ाई जाए, वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाए और होटल व कैटरिंग व्यवसाय के लिए विशेष कोटा या वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि सहालग का सीजन बिना बाधा के संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed