{"_id":"6875465a9f128b9d550edbcd","slug":"this-time-the-election-bugle-will-be-sounded-in-1192-gram-panchayats-gonda-news-c-100-1-slko1028-140790-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: इस बार 1,192 ग्राम पंचायतों में बजेगी चुनाव की रणभेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: इस बार 1,192 ग्राम पंचायतों में बजेगी चुनाव की रणभेरी
Mon, 14 Jul 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले में पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार पंचायतों की संख्या घट गई है। वर्ष 2021 के चुनाव में 1,214 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराए गए थे। इसके बाद जिले की 22 ग्राम पंचायतें तीन नगरीय निकाय में शामिल हो गईं। अब सिर्फ 1,192 ग्राम पंचायतें ही बची हैं, जहां चुनाव कराया जाना है।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण ने बताया कि निकायों में शामिल हुईं 22 ग्राम पंचायतों के लोगों का नाम वोटर लिस्ट से हटाया जाएगा। इसके लिए 18 जुलाई से अभियान शुरू होगा। फिर नई मतदाता सूची बनाई जाएगी। बीएलओ और पर्यवेक्षकों को उनके कार्यक्षेत्र का आवंटन किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम भी होगा। इसके बाद स्टेशनरी वितरण के साथ काम शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदाताओं के नाम हटाने एवं बीएलओ के कार्य क्षेत्र आवंटन का कार्य साथ-साथ होगा।
10 नगरीय निकाय हैं जिले में
जिले में वर्तमान में 10 नगरीय निकाय हैं। पहले यहां सिर्फ सात निकाय थे। वर्ष 2023 के निकाय चुनाव से पहले जिले में तीन निकायों का सृजन किया गया। इसमें बेलसर, तरबगंज व धानेपुर शामिल हैं। इस तरह अब यहां पर तीन नगर पालिका गोंडा, करनैलगंज व नवाबगंज तथा सात नगर पंचायतें खरगूपुर, मनकापुर, बेलसर, तरबगंज, धानेपुर, परसपुर व कटरा बाजार हैं।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग से जारी कार्यक्रम
- 18 जुलाई से 13 अगस्त तक नगर निकायों में शामिल पंचायतों के मतदाताओं का नाम हटाने की कार्रवाई, बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को कार्य क्षेत्र का आवंटन व प्रशिक्षण।
- 14 अगस्त से 29 सितंबर तक मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए ऑनलाइन आवेदन होंगे।
- 23 से 29 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन पत्रों की जांच कराई जाएगी।
- 30 सितंबर से छह अक्तूबर तक परिवर्धन, संशोधन एवं विलोपन की हस्तलिखित सूची कार्यालय में जमा होगी।
- सात अक्तूबर से 24 नवंबर तक निर्वाचक नामावलियों को कंप्यूटरीकृत करने की कार्रवाई की जाएगी।
- 25 नवंबर से चार दिसंबर तक मतदान केंद्रों, मतदाता क्रमांकन, वार्डों की मैपिंग कराई जाएगी।
- 05 दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची के आलेख का प्रकाशन होगा।
- 06 दिसंबर से 12 दिसंबर तक अनंतिम मतदाता सूची का निरीक्षण होगा।
- 06 दिसंबर से 12 दावे व आपत्तियां ली जाएंगी।
- 13 से 19 दिसंबर तक आपत्तियों का निस्तारण होगा
- 20 से 23 दिसंबर तक दावे-आपत्तियों के निस्तारण के बाद तैयार सूची जमा की जाएगी।
- 24 दिसंबर से 08 जनवरी तक दावे एवं आपत्ति के बाद सूची को कंप्यूटर की मूल सूची में शामिल किया जाएगा।
- 09 से 14 जनवरी तक मतदान केंद्रों, मतदाता क्रमांकन, वार्डों की मैपिंग कराई जाएगी।
- 15 जनवरी को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।